facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mary Kom ने पेरिस ओलंपिक में अभियान प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

Advertisement

लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेत मैरी कॉम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की अभियान प्रमुख होती।

Last Updated- April 12, 2024 | 4:14 PM IST
Star boxer Mary Kom
File Photo: Star boxer Mary Kom

छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम शुक्रवार को आगामी पेरिस ओलंपिक के लिये भारत के अभियान प्रमुख के पद से हट गई है । उन्होंने कहा कि निजी कारणों से उनके पास अब कोई विकल्प नहीं है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा ने कहा कि मैरी कॉम ने उन्हें पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी से फारिग करने के लिए कहा है। मैरी कॉम ने उषा को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ देश की किसी भी रूप में सेवा करना फख्र की बात है और मैं इसके लिये मानसिक रूप से तैयार थी। लेकिन मुझे खेद है कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं उठा सकूंगी । मैं निजी कारणों से पीछे हट रही हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह से पीछे हटने से शर्मिंदा हूं क्योंकि मैं ऐसा करती नहीं हूं लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मैं ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिये हमेशा रहूंगी ।’’ आईओए ने 21 मार्च को उनकी नियुक्ति का ऐलान किया था।

लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेत मैरी कॉम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की अभियान प्रमुख होती।

उषा ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमें दुख है कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और आईओए एथलीट आयोग की प्रमुख मैरी कॉम निजी कारणों से पद से हट गई हैं। हम उनके फैसले और निजता का सम्मान करते हैं । उनके विकल्प के बारे में घोषणा जल्दी ही की जायेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उनके अनुरोध को समझती हूं और उनके फैसले का सम्मान करती हूं । मैने उनसे कहा है कि आईओए और मेरा सहयोग हमेशा उनके साथ है । मैं सभी से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं ।’’

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 4:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement