facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mary Kom ने संन्यास की खबर को बताया गलत, कही ये बात

Advertisement

Mary Kom Retirement: 41 वर्ष की मैरी कॉम अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिये उम्र के मानदंडों पर वैसे भी खरी नहीं उतरती हैं।

Last Updated- January 25, 2024 | 10:34 AM IST
Star boxer Mary Kom
Mary Kom

Mary Kom Retirement: छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने बृहस्पतिवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि उन्होंने खेल से संन्यास ले लिया है। 41 वर्ष की मैरी कॉम अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिये उम्र के मानदंडों पर वैसे भी खरी नहीं उतरती हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने खेल को अलविदा कहने की औपचारिक घोषणा नहीं की है । लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मेरीकोम ने यहां जारी एक बयान में कहा ,‘‘ मैने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया । जब भी मुझे संन्यास का ऐलान करना होगा तो मैं खुद सभी को बताऊंगी।’’

दरअसल डिब्रूगढ में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मणिपुर की फ्लायवेट (51 किलो) वर्ग की मुक्केबाज मैरी कॉम के हवाले से कहा गया था कि अमैच्योर मुक्केबाजों के लिये 40 वर्ष की सीमा के कारण उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ रहा है । पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा ,‘‘ मैने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया कि मैने खेल को अलविदा कह दिया जो सही नहीं है ।’’

यह भी पढ़ें: Indonesia Masters 2024: किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, प्रणय और श्रीकांत बाहर

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 24 जनवरी को डिब्रूगढ में एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग ले रही थी जहां मैं बच्चों की हौसलाअफजाई कर रही थी । मैने कहा था कि मेरे भीतर अभी भी खेलों में नयी ऊंचाइयां छूने की भूख है लेकिन ओलंपिक में उम्र की सीमा होने से मैं भाग नहीं ले सकती । मैं हालांकि अपना खेल जारी रख सकती हूं और मेरा फोकस फिटनेस पर है।’’

मैरी कॉम ने आगे लिखा ,‘‘ मैं जब भी संन्यास का फैसला लूंगी, सभी को बताऊंगी । कृपया अपनी खबर दुरूस्त कर लें।’’

तोक्यो ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद से वह मुक्केबाजी रिंग से दूर हैं । पेशेवर मुक्केबाजी में उम्र की सीमा नहीं होने के बावजूद उन्होंने इसमें पदार्पण नहीं किया है लिहाजा उनके भविष्य को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं । छह एशियाई खिताब और छह विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीत चुकी मैरी कॉम खेल रत्न पुरस्कार भी रह चुकी हैं । उन्हें 2020 में देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण प्रदान किया गया था ।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement