facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के खिलाफ श्रृंखला में अश्विन सबसे कठिन चुनौतियों में से : मैट रेनशॉ

Advertisement

अश्विन 2021 में बायें हाथ के 200 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने थे ।

Last Updated- January 25, 2023 | 1:06 PM IST
Matt Renshaw

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ नौ फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेल पाना सबसे कठिन होगा ।

नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले सभी का फोकस इस बात पर है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस धुरंधर भारतीय आफ स्पिनर को कैसे खेलते हैं । अश्विन 2021 में बायें हाथ के 200 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने थे ।

आस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, विकेटकीपर एलेक्स कारी और खुद रेनशॉ समेत कई खब्बू बल्लेबाज हैं । रेनशॉ ने एएपी से कहा ,‘‘ अश्विन को खेलना कठिन है । वह चतुर गेंदबाज है और उसके पास काफी विविधता है जिसका वह बखूबी इस्तेमाल करता है । लेकिन उसे कुछ समय खेलने के बाद आसान हो जाता है । खब्बू बल्लेबाजों के लिये वह कठिन चुनौती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसकी टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच आउट होने का खतरा रहता है लेकिन स्पिन नहीं लेने वाली गेंद पर आप पगबाधा हो सकते हैं । उसके लिये तैयार रहना होगा ।’’ उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग में खेलने के उन्हें तैयारी में काफी मदद मिली क्योंकि उनकी टीम स्पिनरों से भरी हुई थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में हालांकि हालात अलग होंगे लेकिन हमने उसे ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की है । भारत जाने पर हमारे पास एक हफ्ते का समय होगा जिसमें हम तैयारी पुख्ता कर लेंगे ।’’

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement