facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेसी ने रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की, देखें सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Advertisement

लियोनेल मेसी के अब कुल 846 करियर गोल हो चुके हैं

Last Updated- October 16, 2024 | 4:19 PM IST
Lionel Messi

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर में बोलीविया के खिलाफ 6-0 से बड़ी जीत दिलाई। इस मैच में मेसी ने अपनी 10वीं अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक बनाई और दो गोल में असिस्ट भी किया।

16 अक्टूबर को हुए इस मैच में मेसी का हरफनमौला प्रदर्शन देखने को मिला। उनकी हैट्रिक ने अर्जेंटीना की जीत को और भी खास बना दिया। इस जीत के साथ ही मेसी ने अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली।

इस मैच में मैसी अपनी शानदार फॉर्म में नजर आए और इस दौरान उन्होंने अपने दम पर ही विपक्षी टीम के डिफेंस को तहस नहस कर दिया। मैच में उस समय मैसी से सबका दिल जीत लिया जब उन्होंने बोलिविया के डिफेंस को पार करते हुए अपने खास अंदाज में 10वीं अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा लुटारो मार्टिनेज, जूलियन अल्वारेज और निकोलस ओटामेंडी ने भी गोल किए, जिससे अर्जेंटीना ने पूरे मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और बड़ी जीत हासिल की।

ये रही सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

फुटबॉल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हैट्रिक
खिलाड़ी देश हैट्रिक
Pele Brazil 7 hattricks
Ali Daei Iran 8 hattricks
Sven Rydell Sweden 9 hattricks
Cristiano Ronaldo Portugal 10 hattricks
Lionel Messi Argentina 10 hatricks

लियोनेल मेसी के अब कुल 846 करियर गोल हो चुके हैं, जो उन्हें फुटबॉल के इतिहास में सबसे अलग और खास बनाता है। अर्जेंटीना 10 मैचों में 22 अंकों के साथ CONMEBOL वर्ल्ड कप क्वालिफायर की टेबल में सबसे ऊपर है। उनके बाद कोलंबिया (19 अंक), उरुग्वे (16 अंक) और ब्राजील (16 अंक) हैं।

2022 के वर्ल्ड कप विजेता अर्जेंटीना एक बार फिर से अपनी खिताबी जीत को दोहराने की ओर बढ़ रही है और अपने फुटबॉल इतिहास में एक और शानदार पन्ना जोड़ने की तैयारी कर रही है।

 

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement