facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MI vs DC 2024, IPL 2024: रविवार को मुंबई को टक्कर देगी दिल्ली, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 33 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें से 18 मौकों पर मुंबई इंडियंस मैच जीती है।

Last Updated- April 06, 2024 | 2:30 PM IST
Mumbai Indians
Mumbai Indians team (File Pic)

MI vs DC, IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) 7 अप्रैल (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए जब यहां एक दूसरे का सामना करेंगे तो निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी रहेंगी जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।

मुंबई को मैच में वापसी करने के लिए जीतना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि हार्दिक पंड्या (कप्तान) की टीम ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह प्वाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। वहीं दिल्ली की स्थिति भी अच्छी नहीं है तथा चार मैच में एक जीत से वह 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है।

MI vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 33 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें से 18 मौकों पर मुंबई इंडियंस मैच जीती है और दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें से 15 बार जीत हासिल की है।

वहीं, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में आठ बार एक-दूसरे का सामना किया है; MI ने उनमें से पांच जीते और DC ने तीन जीते।

यह भी पढ़ें: RCB vs RR, IPL 2024: शनिवार को बैंगलोर को मिलेगी राजस्थान की चुनौती, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI

कैसी है पिच रिपोर्ट?

टी20 क्रिकेट में अच्छी पिच, फ्रेश सर्फेस और शॉर्ट बाउंड्री होने के कारण कल अच्छा स्कोर की उम्मीद है। टॉस जीतने पर टीमें पहले गेंदबाजी करना चुन सकती हैं। यहां अब तक खेले गए 112 आईपीएल मैचों में से 62 मैच दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

बता दें कि इस मैदान पर 70.61% विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। अब तक, तेज गेंदबाजों ने 877 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों ने 365 विकेट लिए हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 169 है।

भारत में कौन से टीवी चैनल पर देखें MI vs DC के मैच को लाइव प्रसारण करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर करेगा।

कैसे देखें MI vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

बता दें कि जियो सिनेमा MI vs DC IPL 2024 मैच को फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगा।

कौन-कौन से खिलाड़ी खेलेंगे MI vs DC के मैच में-

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।

 

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement