facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MI vs GT, Highlights: सूर्यकमार यादव का शतक, मुंबई 27 रन से जीता मैच

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:41 PM IST
Mi vs GT

आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया और प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया। हाईस्कोरिंग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 191/8 का स्कोर ही बना पाई।

मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का पहला आईपीएल शतक लगाया और वह आखिर तक 103 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं गुजरात टाइटंस के राशिद खान गेंद और बल्ले दोनों से चमके। पहले खान ने 4 विकेट झटके और बाद में 32 गेंदों में 79 रन ठोके। हालांकि, बावजूद इसके वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

वैसे भले ही सूर्या ने शतक जमाया हो लेकिन सिक्स लगाने की रेस में राशिद खान उनसे आगे रहे। राशिद ने अपनी 79 रन की पारी के दौरान 10 सिक्स लगाए जबकि शतकवीर सूर्या ने 6 सिक्स लगाए। मुंबई की तरफ से आकाश मधवाल ने 3, पीयूष और कार्तिकेय ने 2-2 विकेट झटके।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement