facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MI vs RCB, IPL 2024: आरसीबी को 7 विकेट से हराने के बाद Hardik Pandya ने कही ये बात

Advertisement

Hardik Pandya ने कहा ,‘‘ जीतना हमेशा अच्छा लगता है । हम शानदार ढंग से जीते । इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से अतिरिक्त गेंदबाज के इस्तेमाल का मौका मिल रहा है जिससे हमें फायदा हुआ।"

Last Updated- April 12, 2024 | 8:56 AM IST
IPL 2024: MI vs RCB
IPL 2024: MI vs RCB

MI vs RCB, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर आईपीएल में सात विकेट से मिली जीत के बाद पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वह खुशकिस्मत है कि बुमराह उनकी टीम में है । बुमराह ने पांच विकेट लिये और आरसीबी को आठ विकेट पर 196 रन पर रोका ।

जवाब में मुंबई ने 27 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की । जीत के बाद पंड्या ने कहा ,‘‘ जीतना हमेशा अच्छा लगता है । हम शानदार ढंग से जीते । इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से अतिरिक्त गेंदबाज के इस्तेमाल का मौका मिल रहा है जिससे हमें फायदा हुआ ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जिस तरह से रोहित और ईशान ने बल्लेबाजी की, यह मैच जल्दी खत्म करना जरूरी था । हमें रनरेट भी अच्छा करना है ।’’ बुमराह के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी टीम में है । उसने बार बार सफलता दिलाई है । वह नेट पर काफी मेहनत करता है । उसके पास अपार अनुभव और आत्मविश्वास है ।’’

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 8:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement