facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए MS Dhoni, फैंस समेत दुनिया भर के क्रिकेटरों ने दी बधाई

Advertisement

बिहार (अब झारखंड) के रांची में जन्में धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:30 PM IST
MS Dhoni

सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे भारतीय दिग्गजों सहित दुनिया भर के प्रमुख क्रिकेटरों, प्रशंसकों और अन्य लोगों ने भारत के पूर्व कप्तान और करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी।

तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘आप हमेशा अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह ऊंची उड़ान भरें। जन्मदिन की शुभकामनाएं, एमएस (धोनी) ।’’

अपने धाराप्रवाह हेलीकॉप्टर शॉट और दमदार बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग के दम पर धोनी ने दो दशकों से अधिक के पेशेवर करियर में भारत और चेन्नई को कई यादगार जीत दिलाई।

सहवाग ने धोनी के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘‘ सूर्य देव के दिव्य रथ को खींचने के लिए सात घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के सात भाग है, सात ऋतुएं है, संगीत में सात बुनियादी धुन है, शादी में सात फेरे होते है और विश्व में सात अजूबे है। साल के सातवें महीने के सातवीं तारीख को एक शानदार इंसान महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन है।’’

धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था पहला टेस्ट मैच

बिहार (अब झारखंड) के रांची में जन्में धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने इस प्रारूप में अपना आखिरी मैच दिसंबर 2014 में खेला था। धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में घरेलू मैदान पर एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत हासिल की।

धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपने समय में खेले गए प्रत्येक आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) में देश को खिताबी जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल का पांचवां खिताब जीता। इस जीत के साथ ही टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स के पांच खिताब की बराबरी की।

पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी को ‘महान व्यक्तित्व’ करार दिया

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ जन्मदिन की शुभकामनाएं ‘बाहुबली’। आप प्रेरणा देते रहें… आपका दिन मंगलमय हो।’’ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी को ‘महान व्यक्तित्व’ करार दिया।

लंदन ओलंपिक (2012) के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर ने लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एक बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी, भाई महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’’

चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के टीम के साथी रवींद्र जडेजा ने महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपना ‘गो-टू मैन (किसी भी परिस्थिति में मदद करने वाला)’ करार दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘ 2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए मेरे ‘ गो टू मैन’। माही भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’

भारत की महिला टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि धोनी स्टेडियम के अंदर और बाहर खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो ‘कैप्टन कूल’। जिस तरह से आप मैदान पर और मैदान के बाहर सभी को प्रेरित करते हैं वह वास्तव में उल्लेखनीय है। आपका व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।’’

मध्य क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी में शतक जड़ कर पश्चिम क्षेत्र का दबदबा बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो एमएस धोनी। मैं आपके लिए एक अद्भुत वर्ष की कामना करता हूं। आपको ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं।’’

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 8:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement