facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओलिंपिक का प्रसारण कर मुकेश अंबानी की वायकॉम18 ने मचाया धमाल, 1,500 करोड़ मिनट से ज्यादा समय तक लोगों ने देखे मैच

Advertisement

वायकॉम18 ने चार भाषाओं में ओलिंपिक मैचों का प्रसारण किया था और खेलों की बारीक बातें समझाने के लिए पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ियों की एक टीम भी तैयार कर रखी थी।

Last Updated- August 23, 2024 | 11:23 PM IST
Viacom 18 buys India home series broadcast rights for around Rs 6,000 crore

वायकॉम18 को पेरिस ओलिंपिक 2024 के प्रसारण में शानदार सफलता मिली है। वायकॉम18 ने पहली बार ओलिंपिक का प्रसारण किया था और इसके टेलीविजन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मैचों का लुत्फ उठाया। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि जियोसिनेमा और स्पोर्ट्स18नेटवर्क पर 17 करोड़ से अधिक लोगों ने ओलिंपिक मैच देखे और कुल मिलाकर उन्होंने 1,500 करोड़ मिनट से अधिक समय बिताए।

भारत में ओलिंपिक का प्रसारण पहली बार एक साथ 20 फीड में हुआ। खेल प्रेमी अपने पसंदीदा खेल एवं भारतीय खिलाड़ियों के मैच जियोसिनेमा पर किसी भी समय और किसी भी डिवाइस पर निःशुल्क देख सकते थे। इस तरह, 2024 के ओलिंपिक को सबसे अधिक संख्या में लोगों ने टेलिविजन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा। दर्शकों के लिए मैच देखने का अनुभव बेहतरीन बनाने के लिए 4के में 17 खेलवार और 3 क्यूरेटेड फीड उपलब्ध थे।

भारत में ओलिंपिक प्रसारण में विज्ञापन के लिए रिकॉर्ड 69 ब्रांडों ने शिरकत की। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इससे टोक्यो ओलिंपिक के मुकाबले विज्ञापन राजस्व के रूप में 2.6 गुना ज्यादा कमाई हुई। रिलायंस फाउंडेशन, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू वायकॉम18 के को-प्रजेंटिंग पार्टनर थे। कोका-कोला इंडिया लिमिटेड और हरबललाइफ एसोसिएट पार्टनर थीं। अन्य बड़ी विज्ञापनदाता कंपनियों में आरबीआई, एम्फी, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एयर इंडिया, बकार्डी मार्टिनी इंडिया लिमिटेड, एमआरएफ आदि शामिल थीं।

वायकॉम18 में डिजिटल सीईओ किरण मणि ने एक बयान में कहा, ‘पेरिस ओलिंपिक इस बात का नायाब उदाहरण है कि किस तरह क्रिकेट से इतर दूसरे खेल लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं और भारतीय दर्शकों के बीच इनकी पैठ बढ़ रही है। दर्शकों की संख्या और विज्ञापनदाताओं का उत्साह इस बात का सबूत है। हम लगातार कोशिश करते रहे हैं कि टेलिविजन और डिजिटल माध्यम में मैच देखने के दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाया जाए। इसके साथ ही हमारी यह भी कोशिश रहती है कि विज्ञापनदाता बखूबी अपना प्रचार-प्रसार कर अपने उपभोक्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।’

वायकॉम18 ने चार भाषाओं में ओलिंपिक मैचों का प्रसारण किया था और खेलों की बारीक बातें समझाने के लिए पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ियों की एक टीम भी तैयार कर रखी थी।

विज्ञप्ति के अनुसार वायकॉम ने मैचों के प्रसारण के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रखी थी और 20 से अधिक लोगों की टीम छह कार्यक्रम स्थलों पर तैनात कर रखी थी। ओलिंपिक का उद्घाटन समारोह स्पोर्ट्स18 नेटवर्क, कलर्स नेटवर्क, वीएच1 और एमटीवी पर भी उपलब्ध कराया गया था। जियो सिनेमा पर यह पहले से ही निःशुल्क उपलब्ध था।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement