facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ODI World Cup 2023 से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर लगेंगी फ्लडलाइट

Advertisement

भारत ने अप्रैल 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में ही श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:35 PM IST

भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World cup) से पहले वानखेड़े स्टेडियम पर नयी एलईडी (LED) फ्लडलाइट लगेंगी और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स को नये सिरे से सजाया जायेगा । भारत के एक मैच के अलावा यहां सेमीफाइनल भी होना है ।

वानखेड़े स्टेडियम उन पांच मैदानों में से है जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप से पहले मरम्मत और साज सज्जा के लिये चुना है । अभी यहां काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन फ्लडलाइट बदलने के लिये टेंडर बुलाये गए हैं ।

पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2023 के दौरान सात लीग मैच हुए । इसके बाद ही यहां काम शुरू किया गया ।

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने अपनी वेबसाइट पर लिखा ,‘‘ वानखेड़े स्टेडियम पर एलईडी फ्लडलाइट लगाने और डीएमएक्स कंट्रोल के लिये सीलबंद टेंडर बुलाया गए हैं ।’’ इसके साथ ही एमसीए ने स्टेडियम में हॉस्पिटेलिटी बॉक्स की साज सज्जा के लिये भी आवेदन बुलाये हैं।

एमसीए की शीर्ष परिषद की यहां 30 जून को होने वाली बैठक में कुछ और फैसले भी लिये जाने हैं । भारत ने अप्रैल 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 3:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement