facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आस्ट्रेलियाई ओपन में रूस और बेलारूस के राष्ट्रीय झंडों पर बैन

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 11:35 AM IST
Tennis - Australian Open - Melbourne Park, Melbourne, Australia

आस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान मेलबर्न पार्क पर रूस और बेलारूस के राष्ट्रध्वजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । साल के पहले ग्रैंडस्लैम के पहले दिन कुछ दर्शक इन्हें लेकर पहुंचे थे । आम तौर पर मेलबर्न पार्क पर मैचों के दौरान ध्वज दिखाये जा सकते हैं । टेनिस आस्ट्रेलिया ने हालांकि यूक्रेन पर सैन्य हमले के कारण इन दोनों देशों के लिये वह नीति बदल दी है ।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमारी मूल नीति यह है कि प्रशंसक ध्वज लेकर आ सकते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल व्यवधान पैदा करने के लिये नहीं कर सकते ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ कल कोर्ट के पास एक ध्वज पाया गया । हम खिलाड़ियों और प्रशंसकों के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ माहौल देने के लिये पूरी कोशिश करते रहेंगे ।’’ यूक्रेन की खिलाड़ी कैटरीना बेंडल की रूस की खिलाड़ी कामिला राखिमोवा पर जीत के बाद एक रूसी ध्वज दिखाया गया था ।

इसके अलावा सोमवार को रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव की जीत के बाद उनसे आटोग्राफ के लिये रूसी ध्वज आगे किया गया था । इस प्रतिबंध के बारे में पूछने पर बेलारूस की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिये लेकिन वह टेनिस आस्ट्रेलिया के फैसले को समझती हैं ।

सबालेंका रूस और बेलारूस के उन खिलाड़ियों में से है जिन्हें विम्बलडन , बिली जीन किंग कप और डेविस कप में पिछले साल खेलने नहीं दिया गया । रूस ने बेलारूस की मदद से पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था ।

 

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement