facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा की निगाहें गोल्ड मैडल पर, पिछली बार जीता था सिल्वर मैडल

Advertisement

करीब दो महीने के आराम और ट्रेनिंग के बाद चोपड़ा ने कहा कि वह इस बड़ी प्रतियोगिता के लिये तैयार हैं जिसका दर्जा ओलंपिक की तरह ही है।

Last Updated- August 18, 2023 | 5:38 PM IST
Indian athlete Neeraj Chopra

भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की पदकों की अलमारी में सिर्फ विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण की कमी है और अब इस सुपरस्टार खिलाड़ी की निगाहें शनिवार से शुरु होने वाली इस प्रतियोगिता में इसी कमी को पूरा करने पर लगी हैं।

चोपड़ा (25 वर्ष) ने तोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीता। 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह पिछले साल डायमंड लीग चैम्पियन भी बन गये।

चोपड़ा ने अमेरिका में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था और वह इस बार यहां स्वर्ण पदक के दावेदारों में शुमार होंगे क्योंकि किसी भी प्रतिभागी को भी यहां प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता। अगर चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लेते हैं तो वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में पीला तमगा जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जायेंगे।

बिंद्रा 2008 में व्यक्तिगत स्पर्धा का ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे, उन्होंने 2006 में जगरेब में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया था।

शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखा जाये तो किसी को भी 27 अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता। क्वालीफिकेशन इससे दो दिन पहले होगा।

चोपड़ा ने इस सत्र में केवल दो शीर्ष स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया

चोपड़ा ने इस सत्र में केवल दो शीर्ष स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं (दोहा और लुसाने डायमंड लीग) में हिस्सा लिया है और दोनों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीते। इन दोनों स्पर्धाओं के बीच उन्होंने चोट के कारण एक महीने का आराम भी किया।

करीब दो महीने के आराम और ट्रेनिंग के बाद चोपड़ा ने कहा कि वह इस बड़ी प्रतियोगिता के लिये तैयार हैं जिसका दर्जा ओलंपिक की तरह ही है। स्वर्ण पदक के दावेदारों में उनके अलावा चेक गणराज्य के जाकूब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और गत चैम्पियन एंडरसन पीटर्स शामिल हैं।

चोपड़ा विश्व सूची में तीसरे स्थान पर

लुसाने में 88.67 मीटर के थ्रो से स्वर्ण जीतने वाले चोपड़ा विश्व सूची में तीसरे स्थान पर हैं लेकिन वह दोहा और लुसाने दोनों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों की तिकड़ी (वाडलेच, वेबर और पीटर्स) को पछाड़कर विश्व चैम्पियनशिप में प्रवेश कर रहे हैं।

डीपी मनु और किशोर जेना भी पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले दो अन्य भारतीय हैं। जेना का वीजा गुरुवार को हंगरी के दूतावास द्वारा रद्द कर दिया गया था लेकिन शुक्रवार को उन्हें मंजूरी मिल गयी। अन्य स्पर्धाओं में पुरुषों की लंबी कूद से पदक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता जिसमें जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) और मुरली श्रीशंकर (8.41 मीटर) इस सत्र में विश्व सूची की अगुआई कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement