facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

Advertisement

वैगनर ने जो 64 टेस्ट मैच खेले उनमें से न्यूजीलैंड ने 34 में जीत दर्ज की।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:58 AM IST
New Zealand fast bowler Wagner retires from international cricket

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने 37 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे वैगनर ने न्यूजीलैंड की तरफ से 64 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 37 की औसत से 260 विकेट लिए। वह न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में जगह मिलने की संभावना नहीं थी और उन्होंने पांच दिवसीय प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

वैगनर ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था तथा वह न्यूजीलैंड के सबसे सफल दौर में टीम का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने टीम को 2022 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैगनर ने जो 64 टेस्ट मैच खेले उनमें से न्यूजीलैंड ने 34 में जीत दर्ज की। वैगनर 2008 में दक्षिण अफ्रीका से न्यूजीलैंड आ गए थे और उन्होंने ओटैगो प्रांत की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। वैगनर का यादगार प्रदर्शन पिछले साल बेसिन रिजर्व में रहा जब उन्होंने न्यूजीलैंड को इंग्लैंड पर एक रन से जीत दिलाई थी।

वैगनर ने तब 62 रन देकर चार विकेट लिए थे जिनमें जेम्स एंडरसन का अंतिम विकेट भी शामिल है। वैगनर ने मंगलवार को कहा,‘‘यह सप्ताह भावनात्मक रहा। उस चीज से दूर जाना आसान नहीं होता है जिसने आपको इतना कुछ दिया हो लेकिन अब दूसरों को मौका देने और टीम को आगे बढ़ाने का समय है। मैंने न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट के प्रत्येक पल का पूरा लुत्फ उठाया तथा हमने टीम के रूप में जो कुछ हासिल किया उस पर मुझे गर्व है।’

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement