facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दो विकेट से हराया

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 3:15 PM IST
NZ vs SL

केन विलियमसन और नील वैगनर ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट मैच में सोमवार को आखिरी गेंद पर बाई पर एक रन चुरा कर श्रीलंका पर न्यूजीलैंड को दो विकेट की यादगार जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह पहले ही इंग्लैंड को एक और रोमांचक टेस्ट में एक रन से हराया था। बारिश के कारण मैच के पांचवें दिन शुरुआती दो सत्र का खेल संभव नहीं हुआ।

आसमान से जब बादल छंटे तो न्यूजीलैंड को एक सत्र में 53 ओवर में जीत के लिए 257 रन और श्रीलंका को नौ विकेट की दरकार थी। पूर्व कप्तान विलियमसन ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की। कम होती रोशनी के बीच न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी 20 ओवर में 131 और आखिरी 15 ओवर में 101 रन की जरूरत थी।

पहली पारी में 102 रन बनाने वाले डेरिल मिशेल ने दूसरी पारी में आक्रामक अंदाज में 81 रन बनाकर विलियमसन का शानदार साथ दिया और न्यूजीलैंड की जीत की नींव रखी। मैन ऑफ द मैच मिशेल ने चौथे विकेट लिए 142 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की स्थिति में पहुंचाया। वह असिता फर्नांडो की यॉर्कर गेंद पर जब आउट हुए तब न्यूजीलैंड को जीत के लिए और 53 रन की जरूरत थी।

फर्नांडो ने इसके बाद टॉम ब्लंडेल (तीन) और माइकल ब्रेसवेल (10) को आउट कर मैच में श्रीलंका की वापसी करायी। न्यूजीलैंड का आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिये थे। शुरुआती दो गेंद पर दो रन बनाने के बाद तीसरी गेंद पर मैट हेनरी (चार) रन आउट हो गये। वैगनर चोटिल होने के कारण स्थानीय अस्पताल में थे लेकिन मैच में रोमांच बढ़ने के साथ ही वह मैदान में लौटे और जब क्रीज पर उतरे तो टीम को तीन गेंद में पांच रन की जरूरत थी। विलियमसन ने इसके बाद चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर रन लेने से चूक गये।

इसके बाद आखिरी गेंद पर टीम को एक रन की जरूरत थी। विलियमसन शॉट गेंद को खेलने से चूक गये लेकिन उन्होंने दूसरी छोर पर क्षेत्ररक्षक द्वारा विकेट की गिल्लियां बिखेरने से पहले दौड़कर रन पूरा कर टीम को जीत दिला दी। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 285 रन का पीछा करते हुए पांचवें दिन एक विकेट पर 28 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

श्रीलंका की पहली पारी में 335 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 373 रन बनाये थे। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 302 रन बनाये थे।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement