facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ODI World Cup 2023: Boult, Neesham विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम 2019 विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर के बाद भी टाई रहने पर चौकों छक्कों की गिनती पर इंग्लैंड से हार गई थी ।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:53 PM IST
Trent boult

ODI World Cup 2023: केंद्रीय अनुबंध से बाहर रहने वाले ट्रेंट बोल्ट और जिम्मी नीशाम (Trent Boult and Jimmy Neesham) को भारत में अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है । पिछली बार मार्च में न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले केन विलियमसन आईपीएल के दौरान लगी एसीएल चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं । अभी यह पता नहीं है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच अक्टूबर को पहला मैच खेल सकेंगे या नहीं ।

न्यूजीलैंड की टीम 2019 विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर के बाद भी टाई रहने पर चौकों छक्कों की गिनती पर इंग्लैंड से हार गई थी ।

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: शाहीन अफरीदी ने Jasprit Bumrah को दिया नायाब तोहफा, वीडियो देख खुश हुए फैंस

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘ अपना चौथा विश्व कप खेल रहे केन से लेकर पहली बार खेलने वाले खिलाड़ियों तक सभी काफी रोमांचित हैं । आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम चुनते समय कुछ कड़े फैसले लेने होते हैं और कुछ खिलाड़ी निराश होते हैं । हमारा लक्ष्य सही संतुलन तलाशने का था और यह सुनिश्चित करना था कि इतने प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में कहीं कोई कमी नहीं रह जाये ।’’ विलियमसन और टिम साउदी का यह चौथा विश्व कप है ।

वहीं बोल्ट, मैट हेनरी और टॉम लाथम तीसरी बार टूर्नामेंट खेलेंगे । मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स पहली बार वनडे विश्व कप खेलेंगे । स्पिन हरफनमौला रचिन रविंद्र और बल्लेबाज विल यंग का सफेद गेंद से यह पहला टूर्नामेंट है । पंद्रह सदस्यीय टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किए जा सकते हैं ।

न्यूजीलैंड टीम :
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, विल यंग ।

यह भी पढ़ें : ENG vs NZ: कॉनवे और मिशेल के नाबाद शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया 

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 2:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement