facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ODI World Cup: भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना कर सकता है पाकिस्तान!

Advertisement

ICC ने PCB से भारत टीम भेजने का आश्वासन मांगा

Last Updated- May 31, 2023 | 1:18 PM IST
ODI World Cup: Pakistan may refuse to play World Cup in India!

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष और CEO यह आश्वासन आने के लिए अभी लाहौर में हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस साल भारत में होने वाले ODI World Cup में अपने मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल लागू करने पर जोर नहीं देगा। सूत्रों ने पुष्टि की कि ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और CEO ज्योफ एलार्डिस विशेषकर इसलिए लाहौर पहुंचे हैं ताकि वह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन हासिल कर सकें।

PCB के प्रमुख नजम सेठी ने स्पष्ट किया है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup) के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो फिर उनकी टीम भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी। इसके बाद ही ICC के शीर्ष पदाधिकारी पाकिस्तान दौरे पर आए हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘ICC और ODI World Cup का मेजबान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल को लेकर चिंतित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का सुझाव हालांकि वनडे वर्ल्ड कप से पहले होने वाले एशिया कप के लिए दिया है लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए यह मॉडल स्वीकार कर लिया जाता है तो PCB पाकिस्तान के भारत में खेलने के सवाल पर ICC से वनडे वर्ल्ड कप में भी इस मॉडल को लागू करने के लिए कह सकता है।’

सेठी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि पाकिस्तान सरकार सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं देती है तो PCB ऐसी स्थिति में ICC से पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर करवाने के लिए कहेगा। सूत्रों ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि ICC और BCCI इस तरह की स्थिति नहीं चाहते क्योंकि इससे भारत-पाकिस्तान मैच और यहां तक कि टूर्नामेंट की सफलता भी प्रभावित होगी।’

एक अन्य सूत्र ने कहा कि यही वजह है कि BCCI के सचिव जय शाह एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार नहीं कर रहे हैं जिसके तहत तीन या चार मैचों का आयोजन पाकिस्तान में और बाकी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात या श्रीलंका में होगा।

पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और सेठी लगातार दोहरा रहे हैं कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की बजाय तटस्थ स्थल पर किया जाता है तो उनकी टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी। सूत्रों ने इसके साथ ही संकेत दिए कि अगर पाकिस्तान एशिया कप के कुछ मैचों की मेजबानी नहीं करता है तो इसका विश्वकप पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘ICC के पदाधिकारी PCB और BCCI के बीच सेतु के रूप में काम करने तथा एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement