facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने तीन फुटबॉल ट्रेनिंग केंद्रों का किया उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 4:26 PM IST
Odisha CM Naveen Patnaik on Odisha Metro Project

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी इंटरकॉन्टिनेंटल कप से पहले गुरुवार को भुवनेश्वर में तीन आधुनिक फुटबॉल ट्रेनिंग केंद्रों का उद्घाटन किया जिससे राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।

इन तीन केंद्रों ओडिशा फुटबॉल अकादमी, भुवनेश्वर फुटबॉल अकादमी और कैपिटल फुटबॉल एरेना के विकास में 90 लाख रुपये का खर्च आया है और इनमें खेल की वैश्विक संस्था फीफा से प्रमाणित छह टर्फ होंगे।

इसमें पांच प्राकृतिक और एक सिंथेटिक फुटबॉल मैदान, एलईडी फ्लड लाइट, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, गैलरी कोच रूम के अलावा अन्य सुविधाएं भी होंगी। ये तीनों केंद्र शहर में एक दूसरे के पास स्थित हैं जिससे कई टीमों को एक साथ ट्रेनिंग करने की सुविधा मिलेगी विशेषकर टूर्नामेंट के दौरान।

ये तीन केंद्र राष्ट्रीय अंडर-16 और अंडर-19 टीम, ओडिशा एफसी (पुरुष, महिला और युवा) और राज्य की सभी टीम (पुरुष और महिला दोनों) के लिए ट्रेनिंग मैदान होगा।

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि ये देश में फुटबॉल प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में काम करेंगे। पटनायक ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ओडिशा फुटबॉल अकादमी, भुवनेश्वर फुटबॉल अकादमी और कैपिटल फुटबॉल एरेना का उद्घाटन करना बहुत खुशी और गर्व की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि ये नई सुविधाएं ना केवल युवाओं को फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी बल्कि देश में फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र के रूप में भी काम करेंगी।’’

इन केंद्रों में रैफरी और कोच शिक्षा कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। पटनायक ने घोषणा की कि केंद्रपाड़ा जिले में कृत्रिम टर्फ वाली लड़कियों की फुटबॉल अकादमी भी बनाई जाएगी।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement