facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को विदेश में ट्रेनिंग करने की मिली मंजूरी, इस देश में करेंगे अभ्यास

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 7:46 PM IST
Neeraj Chopra

ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को जून में होने वाले गोल्ड स्तर के दो टूर्नामेंटों के लिये फिनलैंड में अभ्यास को लेकर गुरुवार को मंजूरी मिल गई।

युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा फिनलैंड के कुओर्ताने ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर पर अभ्यास करना चाहते हैं। हाल ही में विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे चोपड़ा ने 2022 में भी वहां अभ्यास किया था।

टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन को भी परमिशन

अन्य प्रस्तावों में मिशन ओलंपिक सेल ने टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन के ताईवान में अभ्यास को भी मंजूरी दे दी । सीनियर टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानशेखरन के निजी कोचों को विभिन्न टूर्नामेंटों में साथ ले जाने को भी मंजूरी दे दी।

फाइनेंशियल हेल्प में हवाई यात्रा का खर्च, शिविर का खर्च, रहने और चिकित्सा बीमा का खर्च और आउट आफ पॉकेट भत्ता शामिल होगा। एमओसी सदस्यों ने नौकायन खिलाड़ी सलमान खान को टॉप्स विकास समूह में शामिल किया ।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement