facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचना : स्टिमक

Advertisement

भारत को ग्रुप बी में विश्व कप की नियमित टीम आस्ट्रेलिया, मजबूत मध्य एशियाई टीम उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है जो फीफा रैंकिंग में स्टिमक की टीम से ऊपर हैं।

Last Updated- December 31, 2023 | 7:41 PM IST
Indian Football team

भारतीय फुटबॉल टीम आगामी एशियाई कप के ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग पर है और मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने रविवार को कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य 2026 विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचने का है।

स्टिमक एएफसी एशियाई कप में मिलने वाली चुनौती के आधार पर अपना आकलन कर रहे थे जिसमें उन्हें मुश्किल ग्रुप में महाद्वीप की मजबूत टीम आस्ट्रेलिया और शारीरिक रूप से मजबूत उज्बेकिस्तान से भिड़ना है।

भारत को ग्रुप बी में विश्व कप की नियमित टीम आस्ट्रेलिया, मजबूत मध्य एशियाई टीम उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है जो फीफा रैंकिंग में स्टिमक की टीम से ऊपर हैं।

स्टिमक ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम अपने ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग पर हैं। उज्बेकिस्तान छुपीरूस्तम टीम है और उसके खिलाड़ियों की कद काठी परेशान कर सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर खेल रहा है और हम सभी जानते हैं कि उनकी टीम क्या करने की क्षमता रखती है, वे विश्व कप में नियमित तौर पर खेलते हैं और ग्रुप चरण की बाधा पार कर लेगा।’’

भारत टूर्नामेंट के लिए शनिवार को कतर की राजधानी पहुंच गया। यह पूछने पर कि उनकी योजना क्या होगी तो स्टिमक ने कहा, ‘‘यह ग्रुप पिछले एशियाई कप की तुलना में ज्यादा कठिन है। हमारे लिये सबसे महत्वपूर्ण चीज है अच्छा प्रदर्शन और सुनिश्चित करना कि हम खेलते हुए स्थिर रहें और चोटिल नहीं हों। मैं नतीजों को लेकर खिलाड़ियों को दबाव में नहीं ला रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थिरता लाने की जरूरत है, हम भले ही किसी भी टीम के खिलाफ खेलें, हम निर्भीक होकर फुटबॉल खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे अंतिम नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारा अंतिम लक्ष्य विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करना है।’’

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 13 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसे 18 जनवरी को उज्बेकिस्तान और 23 जनवरी को सीरिया से भिड़ना है। टीम सात जनवरी को अभ्यास मैच खेलेगी जिसमें उसे पता चलेगा कि वह बड़ी परीक्षा से पहले कितनी तैयार है। स्टिमक ने कहा, ‘‘सभी अन्य टीमें तीन हफ्ते से ही दुबई में हैं, हमें जो इतना कम समय मिला है, उसमें उचित तरीके से मौसमी हालात से सांमजस्य बिठाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों जैसे जैकसन सिंह, ग्लेन मार्टिन्स और अनवर अली के चोटिल होने से स्टिमक की योजना प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हाल के दिनों में चोटों से चीजें हमारे लिये नाटकीय ढंग से बदल गयीं। अनवर अली, आशिक कुरूनियन, ग्लेन मार्टिन्स और जैकसन सिंह की हमें बहुत कमी खलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनवर की जगह लेना आसान नहीं है, वह एशिया में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक है। जैकसन हमें तैयारियों के चरण में स्थिरता प्रदान कर रहा था। लेकिन हमारे पास उनके बारे में बात करने का समय नहीं है जो हमारे साथ नहीं हैं। हमारे पास जो भी खिलाड़ी मौजूद हैं, उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।’’

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement