facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pak vs NZ: न्यूजीलैंड की पाकिस्तान पर चार रन की रोमांचक जीत

Advertisement

इफ्तिखार ने 24 गेंदों पर छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली

Last Updated- April 18, 2023 | 10:59 AM IST
Pak Vs NZ
ICC

इफ्तिखार अहमद की आखिरी क्षणों में खेली गई तूफानी पारी के बावजूद न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर चार रन की रोमांचक जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला को जीवंत बनाए रखा।

इफ्तिखार ने 24 गेंदों पर छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली जिससे पाकिस्तान श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की स्थिति में पहुंच गया था।

न्यूजीलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज जेम्स नीशम ने हालांकि अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी करके पाकिस्तान को आखिर में 20 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के चोटी के आठ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और उसने यहां कम अनुभवी टीम भेजी है।

न्यूजीलैंड ने कप्तान टॉम लैथम की 49 गेंदों पर खेली गई 64 रन की पारी की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाए थे। लैथम के अलावा डेरिल मिशेल ने न्यूजीलैंड की तरफ से 33 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर सात विकेट पर 88 रन था। इफ्तिखार और फहीम अशरफ (14 गेंदों पर 27) ने यहां से आठवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। इस बीच इफ्तिखार ने 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके पाकिस्तानी रिकॉर्ड की बराबरी की।

पाकिस्तान को अंतिम ओवर में 15 रन की दरकार थी और यह दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे। इफ्तिखार ने नीशम की पहली तीन गेंदों पर छक्के और चौके की मदद से 10 रन जुटाए। नीशम हालांकि चौथी गेंद पर इफ्तिखार को आउट करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने अंतिम गेंद पर रऊफ को आउट करके पाकिस्तानी पारी का अंत किया।

नीशम ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि एडम मिल्ने और रचित रविंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए। पाकिस्तान अब श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है। श्रृंखला के बाकी बचे दो मैच गुरुवार और सोमवार को रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement