facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे पंत, लंबे समय तक नहीं खेल सकेंगे क्रिकेट

Advertisement

नयी चयन समिति के लिये बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के लिये दो विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा।

Last Updated- January 01, 2023 | 12:58 PM IST
Rishabh Pant car accident

कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत के ‘लिगामेंट टीयर’ के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन अगर BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सूत्रों की मानें तो वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे।

पंत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर हो सकते हैं और इस समय कोई भी तारीख बताना जल्दबाजी होगी। नयी चयन समिति के लिये बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के लिये दो विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा।

भारतीय टेस्ट विकेटकीपर के स्थान के लिये अचानक दौड़ शुरू हो जायेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में खेलने के लिये तीन खिलाड़ियों कोना भरत, भारत के दूसरे विकेटकीपर उपेंद्र यादव और सफेद गेंद के विशेषज्ञ ईशान किशन में से किसे चुना जाता है।

पंत शुक्रवार की सुबह दिल्ली से रूड़की जाते हुए अपनी मर्सीडिज कार पर नियंत्रण खो बैठे थे जिससे यह डिवाइडर से टकरा गयी। उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है।

हालांकि ‘एक्स-रे’ और ‘सीटी स्कैन’ की रिपोर्ट में कोई फ्रेक्चर, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आयी है। लेकिन उनके घुटने और टखने में कई ‘लिगामेंट टीयर’ (लिगामेंट फटना) के कारण वह निश्चित रूप से काफी समय तक बाहर रहेंगे ओर यह समय दो से छह महीने के बीच हो सकता है जो ‘लिगामेंट टीयर’ के ग्रेड पर निर्भर करता है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘अभी काफी सूजन है जिससे टखने और घुटने का एमआरआई अभी किया जाना है। एक बार वह यात्रा के लिये फिट हो जायेगा तो वह मुंबई आयेगा जहां वह बोर्ड के पैनल में शामिल डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में होगा। ’’

नयी चयन समिति के पास तीन विकल्प होंगे। या तो भारत ए के दो विकेटकीपर भरत और उपेंद्र मुख्य टीम में शामिल होंगे या फिर बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज किशन टीम में जगह बनायेंगे।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement