facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदिति को अर्जुन पुरस्कार लेते हुए देखने के लिए माता-पिता औपचारिक पोशाक खरीदने पहुंचे पालिका बाजार

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Last Updated- January 08, 2024 | 8:25 PM IST
Aditi Swami

तीरंदाज अदिति स्वामी के माता-पिता अपनी बेटी के अर्जुन पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह को कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली पहुंचने के बाद ‘सूट (कार्यक्रम के लिए औपचारिक पोशाक)’ ढूंढने के लिए पालिका बाजार गये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी।

दिल्ली पहुंचने के बाद महाराष्ट्र के सतारा की इस तीरंदाज के पिता गोपीचंद और माता शैला स्वामी को एहसास हुआ कि वे राष्ट्रपति की उपस्थिति में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में पहनने के लिए बिना औपचारिक पोशाक के आए हैं। ऐसे में वे अपने जीवन के ‘सबसे खास दिन’ के लिए औपचारिक कपड़े खरीदने के लिए कनॉट प्लेस के पालिका बाजार पहुंचे।

गोपीचंद ने दिल्ली से बताया, ‘‘हम अपने सामान्य कपड़ों के साथ आए हैं लेकिन यहां आने के बाद अदिति ने मुझसे कहा कि हमें इस अवसर के लिए कुछ औपचारिक पोशाक चाहिये।’’ सतारा में कन्हेर गांव के प्राथमिक विद्यालय के गणित के शिक्षक गोपीचंद ने कहा, ‘‘हमारे बच्चे को राष्ट्रपति से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करते देखना हमारे लिए गर्व का एक अद्वितीय क्षण होगा। यह एक माता-पिता के लिए सबसे यादगार पल होगा। इसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए।’’

अदिति पिछले साल सबसे कम उम्र की विश्व तीरंदाजी चैम्पियन बनी थी। इसके बाद से उनकी जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आये। अदिति की अब तक के सफर पर गौरवान्वित होते हुए गोपीचंद ने कहा, ‘‘विश्व कप पदक, विश्व चैंपियन, एशियाई खेलों के पदक और अब अर्जुन पुरस्कार। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी तेजी से आगे बढ़ेगी। जिंदगी तेजी से आगे बढ़ रही है और हम यहां राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पर आए हैं। यह एक सपने जैसा लगता है।’’

अदिति को 2023 के लिए विश्व खेलों के साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है। विजेता का फैसला बुधवार से शुरू होने वाले सार्वजनिक मतदान से किया जाएगा। यह मतदान जनवरी के आखिर तक चलेगा लेकिन 22 जनवरी को शुरुआती कट ऑफ के बाद मुकाबले में शीर्ष 10 खिलाड़ी ही रहेंगे।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 8:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement