facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के गोल्ड ने बढ़ाया एथलेटिक्स की तैयारी पर खर्च, बजट 1600% से ज्यादा हुआ!

Advertisement

Paris Olympics: थलेटिक्स के बाद बैडमिंटन को दूसरा सबसे ज्यादा फंड मिला, जो 72.02 करोड़ रुपये है।

Last Updated- July 16, 2024 | 4:06 PM IST
Olympic champion Neeraj Chopra

India in Paris Olympics: आगामी पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल की संख्या बढ़ाने के लिए, केंद्र सरकार ने खेलों की तैयारी पर रिकॉर्ड 470 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह रकम 16 खेलों में भारत की तैयारियों पर खर्च की गई है। यह मल्टी-स्पोर्ट प्रतियोगिता 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित की जाएगी।

टोक्यो ओलंपिक में, भारत ने कुल मिलाकर सात मेडल जीते थे, जो ओलंपिक के सिंगल एडिशन में अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में जो शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता। यह अभिनव बिंद्रा के बाद किसी भारतीय द्वारा जीता गया दूसरा व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल था।

इस जीत ने भारत में एथलेटिक्स के लिए और अधिक फंड मिलने का रास्ता खोल दिया। खेल प्राधिकरण की मिशन ओलंपिक समिति के आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने एथलेटिक्स पर 96.08 करोड़ रुपये खर्च किए। यह किसी भी खेल के लिए दिया गया सबसे ज्यादा फंड है।

पिछले ओलंपिक की तैयारी के लिए एथलेटिक्स को सिर्फ 5.38 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन इस बार नीरज चोपड़ा की जीत के बाद इस खेल पर करीब 18 गुना ज्यादा यानी 96 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस तरह से कुल मिलाकर एथलेटिक्स को बजट में 1685% की बढ़ोतरी मिली

नेरज चोपड़ा 28 खिलाड़ियों की एथलेटिक्स टीम की अगुवाई करेंगे जो पैरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बार भारत कुल 118 खिलाड़ियों को ओलंपिक भेज रहा है।

किस खेल को सबसे ज्यादा फंड मिला?

एथलेटिक्स के बाद बैडमिंटन को दूसरा सबसे ज्यादा फंड मिला, जो 72.02 करोड़ रुपये है। इसके बाद तीसरे स्थान पर बॉक्सिंग (60.93 करोड़ रुपये) और चौथे स्थान पर शूटिंग (60.42 करोड़ रुपये) को फंड दिया गया है।

पिछले ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को इस बार केंद्र सरकार ने 41.29 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं तीरंदाजी को 39.18 करोड़ रुपये मिले हैं। कुश्ती को 37.80 करोड़ रुपये और वेटलिफ्टिंग को 26.98 करोड़ रुपये मिले। अन्य खेलों जैसे टेनिस, गोल्फ, सेलिंग, रोइंग और तैराकी को 4 करोड़ रुपये से कम का बजट मिला है। घुड़सवारी को सबसे कम फंड मिला, जो लगभग 95 लाख रुपये है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement