facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने संशोधित वीडियो में इमरान खान को शामिल किया, विवाद बरकरार

Advertisement

पूर्व में जारी वीडियो और संशोधित वीडियो की अवधि लगभग समान है लेकिन इस बार बोर्ड ने वसीम अकरम से जुड़ी सभी क्लिप और तस्वीरें हटा दी और उनकी जगह इमरान को शामिल कर दिया

Last Updated- September 19, 2023 | 3:06 PM IST
Pakistan ex-PM Imran Khan

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व खिलाड़ियों के सम्मान में जारी किए गए वीडियो के कारण पैदा हुए विवाद को खत्म करने के लिए एक नया वीडियो जारी करके अपनी मुसीबतें बढ़ा दी।

PCB ने 14 अगस्त को एक वीडियो जारी किया था जिसमें पूर्व कप्तान इमरान खान का जिक्र नहीं किया गया था जिसके कारण उसकी कड़ी आलोचना हो रही थी। पीसीबी ने बुधवार की रात को अजीबोगरीब स्पष्टीकरण दिया कि वीडियो की अवधि को लेकर जुड़ी परेशानियों के कारण उसमें कुछ महत्वपूर्ण क्लिप शामिल नहीं थी लेकिन उसने संपूर्ण वीडियो में संशोधन कर दिया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि पीसीबी ने विश्व कप 2023 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और यह वीडियो उसी का हिस्सा है। वीडियो की अवधि को लेकर दिलचस्प बात यह है कि पूर्व में जारी वीडियो और संशोधित वीडियो की अवधि लगभग समान है लेकिन इस बार बोर्ड ने वसीम अकरम से जुड़ी सभी क्लिप और तस्वीरें हटा दी और उनकी जगह इमरान को शामिल कर दिया।

क्रिकेट प्रेमी अब सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि वसीम अकरम को क्यों हटा दिया गया। इमरान को वीडियो में जगह नहीं देने पर अकरम ने मंगलवार को पीसीबी की कड़ी आलोचना की थी।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि पीसीबी के स्पष्टीकरण को पचा पाना मुश्किल है क्योंकि वीडियो को लगभग 48 घंटे के बाद संशोधित किया गया।

लतीफ ने कहा, ‘सोशल मीडिया और मीडिया में आलोचना होने के तुरंत बाद ही गलती को स्वीकार करके उसमें सुधार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि X (पूर्व में ट्विटर) पर PCB का सत्यापित अकाउंट है जिसका मतलब है कि वह सात-आठ मिनट का वीडियो अपलोड कर सकता है। इसके अलावा पीसीबी यूट्यूब पर कितनी भी लंबी अवधि का वीडियो डाल सकता है।

लतीफ ने कहा, ‘इसलिए PCB के लिए अवधि को लेकर परेशानी कहां पैदा हुई। यह अपनी गलती छुपाने का एक प्रयास है लेकिन पीसीबी को अब भी यह जवाब देना होगा कि वीडियो तैयार करने और उसे मंजूरी देने के लिए कौन जिम्मेदार था।’

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement