facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pele Funeral Update: पेले के निधन से दुनिया भर में शोक की लहर

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 12:19 PM IST
pele
PTI

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के निधन से दुनिया भर में शोक की लहर है और लोग सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं । पेले का कैंसर से लंबे समय तक जूझते रहने के कारण गुरुवार को निधन हो गया ।

पुर्तगाल के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा ,‘‘ किंग पेले को अलविदा कहकर उस दुख को बयां नहीं किया जा सकता जिससे इस समय पूरा फुटबॉल जगत गुजर रहा है। लाखों के प्रेरणास्रोत , कल, आज और हमेशा । मेरे प्रति उनका अपार स्नेह था और उनकी याद हर फुटबॉलप्रेमी के मन में हमेशा रहेगी । रेस्ट इन पीस किंग पेले ।’’ ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रॉबर्टो रिवेलिनो ने लिखा ,‘‘अब आप भगवान के पास हैं । किंग रेस्ट इन पीस ।’’

यह भी पढ़ें: पेले ने दुनिया को फुटबॉल से मोहब्बत करना सिखाया

ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार : ‘‘ पेले से पहले दस महज एक नंबर था । मैने अपने जीवन में कहीं पढा था लेकिन यह खूबसूरत और अधूरी पंक्ति है । मैं कहूंगा कि पेले से पहले फुटबॉल महज एक खेल था । पेले ने सब कुछ बदल दिया । उन्होंने फुटबॉल को कला और मनोरंजन बनाया । उन्होंने गरीबों को और अश्वेतों को आवाज और ब्राजील को पहचान दी । वह नहीं रहे लेकिन उनका जादू हमेशा रहेगा । पेले अमर हैं ।’’

फ्रांस के मैनेजर और पूर्व खिलाड़ी दिदियेर देसचैम्प्स : ‘‘ पेले के निधन से फुटबॉल ने अपने महानतम खिलाड़ियों में से एक को खो दिया । लेकिन वह अमर रहेंगे । उन्होंने लोगों को सपने देखना सिखाया और पीढी दर पीढी यह सिलसिला जारी रहा । बचपन में किसने पेले बनने का सपना नहीं देखा था । किंग हमेशा किंग रहेंगे ।’’ चेलसी फुटबॉल क्लब : ‘‘ अलविदा किंग । इस खूबसूरत खेल के बादशाह ।’’

मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब : ‘‘ ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के निधन से मैनचेस्टर सिटी दुखी है । उन्होंने इस खेल के लिये बहुत कुछ किया । रेस्ट इन पीस ।’’

यह भी पढ़ें: Pele Funeral Update: पेले का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन सांतोस में

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement