facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी 5s Asia Cup जीतने पर दी बधाई

Advertisement

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा

Last Updated- September 03, 2023 | 1:40 PM IST
File Photo: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी 5एस एशिया कप का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ओमान के सलालाह में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराकर खिताब जीता था। दोनों टीम निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

मोदी ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा,‘‘हॉकी 5एस एशिया कप में चैंपियन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत से हमने अगले साल ओमान में होने वाले हॉकी 5एस विश्व कप में भी अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे राष्ट्र को आगे भी प्रेरित करता रहेगा।’’

भारत के लिये मोहम्मद राहील (19वां और 26वां ), जुगराज सिंह ( सातवां ) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट ) ने निर्धारित समय में गोल दागे । वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किये ।

Advertisement
First Published - September 3, 2023 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement