facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MS Dhoni के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज, पत्नी साक्षी हैं फिल्म की प्रोड्यूसर

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 2:43 PM IST
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपना नाम का डंका बजाने को तैयार हैं। माही के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट (Dhoni Entertainment) ने अपने पहले ड्रीम प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है।

धोनी की प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट के माध्यम से फिल्म की कास्ट और टाइटल के साथ पोस्टर (MS Dhoni Film Poster) की डीटेल्स शेयर की है।

बता दें कि धोनी इंटरटेनमेंट की इस फिल्म का नाम ‘LSG: Lets Get Married’ यानी ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ है। फिल्क कास्ट की बात करें तो इसमें हरिश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू खास भूमिका में नजर आएंगे।

Dhoni Entertainment की इस फिल्म का मोशन पोस्टर (motion poster) एनीमेशन जैसा रखा गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन रमेश थमिलमानी (Ramesh Thamilmani) ने किया है। बता दें कि रमेश की यह पहली फिल्म है।

यह एक कम बजट वाली फिल्म है, जिसकी प्रोड्यूसर माही की पत्नी साक्षी सिंह धोनी है।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तमिल एक्टर हरीश कल्याण नजर आएंगे, जिनका नाम उनकी फिल्म ‘प्यार प्रेम काधल’ (Pyaar Prema Kadhal) से हुआ था। वहीं, एक्ट्रेस इवाना ने पिछले साल ‘लव टुडे’ फिल्म में काम किया था, जो की एक सुपर हिट फिल्म रही थी। इसी फिल्म में अच्छी भूमिका निभाने के बाद ही इवाना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

बता दें कि धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस को साल 2022 में लॉन्च किया था, जिसकी जानकारी Let’s Cinema ने दी थी।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement