facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरफराज खान की अनदेखी पर बरसे प्रसाद, कहा- घरेलू क्रिकेट की तौहीन है यह

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 1:32 PM IST
Sarfaraz Khan
PTI

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने बीसीसीआई और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये सरफराज खान की अनदेखी अनुचित है और घरेलू क्रिकेट की तौहीन है।

मुंबई के लिये घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 25 वर्ष के सरफराज घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली के खिलाफ रणजी ग्रुप बी के मैच में मंगलवार को फिर शतक जड़ा । इस सत्र में यह उनका तीसरा शतक है ।

प्रसाद ने ट्वीट किया ,‘‘ लगातार तीन घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुनना सरफराज खान के साथ ही नाइंसाफी नहीं है बल्कि यह घरेलू क्रिकेट की भी तौहीन है मानो यह प्लेटफॉर्म मायने ही नहीं रखता ।’’

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच ने यह भी कहा कि भारतीय टीम में कई क्रिकेटर हैं जिनका वजन सरफराज से अधिक है । उन्होंने कहा ,‘‘ और वह रन बनाने के लिये फिट है । शरीर के वजन की जहां तक बात है तो कई ऐसे हैं जिनका वजन उससे ज्यादा है ।’’

सरफराज पिछले दो रणजी सत्र में 12 मैचों में 136 . 42 की औसत से 1910 रन बना चुके हैं ।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement