facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mirabai Chanu पर स्नैच में 90 किग्रा वजन उठाने का दबाव बढ़ा

Advertisement

मीराबाई 2019 से ही स्नैच में इस वजन को उठाने के लिए काम कर रही हैं लेकिन पिछले चार वर्षों में दो प्रयासों में वह विफल रही हैं।

Last Updated- September 14, 2023 | 3:16 PM IST
Indian weightlifter Mirabai Chanu

तोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) वर्षों से महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में प्रबल दावेदार रही हैं लेकिन स्नैच में 90 किग्रा का वजन उठाने वाले भारोत्तोलकों की बढ़ती तादाद बढ़ती जा रही है जिससे मणिपुर की इस खिलाड़ी पर इस वजन तक पहुंचने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

सात भारोत्तोलक स्नैच वर्ग में 90 किग्रा या इससे ज्यादा का वजन उठा चुकी हैं जिसमें से पांच इस मौजूदा ओलंपिक चक्र में ही शामिल हैं। मीराबाई 2019 से ही स्नैच में इस वजन को उठाने के लिए काम कर रही हैं लेकिन पिछले चार वर्षों में दो प्रयासों में वह विफल रही हैं। पहला प्रयास उन्होंने फरवरी 2020 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में और फिर पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में किया। स्नैच में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88 किग्रा ही रहा है जिससे उनके और उनके प्रतिद्वंद्वियों के बीच अंतर प्रत्येक टूर्नामेंट में बढ़ता ही जा रहा है। चीन की तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता होऊ झिहुई और दो बार की विश्व चैम्पियन जियांग हुईहुआ टूर्नामेंट में लगातार 90 किग्रा से ज्यादा का वजन उठा रही हैं।

दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाली थाईलैंड की भारोत्तोलक थान्याथोन सुकचारोएन और सुरोदचना खाम्बाओ की वापसी से प्रतिस्पर्धिता और बढ़ गयी है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup: भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ कुछ संभावित खिलाड़ियों को आजमाने की उम्मीद

दोनों ने इस साल मई में एशियाई चैम्पियनशिप में स्नैच में 90 किग्रा का भार उठाया। यूरोपीय चैम्पियन रोमानिया की मिहाएला वालेंटिना काम्बेई (92 किग्रा) और उत्तर कोरिया की रि सोंग गम (91 किग्रा) दो अन्य एथलीट हैं जिन्होंने स्नैच में 90 किग्रा से ज्यादा का वजन उठाया है। चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से शुरु होने वाले एशियाई खेल इस स्टार भारतीय भारोत्तोलक के लिए स्नैच में 90 किग्रा का वजन उठाने का शानदार मौका होगा।

भारत के मुख्य कोच विजय शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम एशियाई खेलों में स्नैच में 90 किग्रा का वजन उठाने का लक्ष्य बनाये हैं। हम काफी समय से इस लाइन को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’ क्लीन एवं जर्क में मीराबाई अपने प्रतिद्वंद्वियों के बराबर हैं, हालांकि इस वर्ग में उनका 119 किग्रा का विश्व रिकॉर्ड इस महीने विश्व चैम्पियनशिप में हुईहुआ ने 120 किग्रा का भार उठाकर तोड़ दिया। लेकिन स्नैच में प्रदर्शन से उनका कुल वजन कम होता गया।

पूर्व विश्व चैम्पियन ने इस साल एशियाई खेलों को प्राथमिकता दी हुई है क्योंकि उनकी ट्राफियों की कैबिनेट में सिर्फ इसी पदक की कमी है। एशियाड में भारोत्तोलन के ‘पावरहाउस’ जैसे चीन और थाईलैंड भी हिस्सा ले रहे हैं जिससे मीराबाई को हांगझोउ में पोडियम स्थान हासिल करने के लिए अपने खेल में सुधार करना होगा।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement