facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेस्टइंडीज दौरे के लिए पुजारा और उमेश बाहर, जायसवाल और गायकवाड़ को टेस्ट टीम में मौका

Advertisement

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिये आराम दिया गया

Last Updated- September 19, 2023 | 3:35 PM IST
WTC Final

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara Dropped) और सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव को शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया जबकि तीन खिलाड़ियों को पहली बार टीम में शामिल किया गया।

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रूतुराज गायकवाड़ तथा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया जो 12 जुलाई से शुरु हो रही टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिये आराम दिया गया और नवदीप सैनी की टेस्ट टीम में वापसी हुई जिसकी अगुआई रोहित शर्मा करेंगे।

अजिंक्य रहाणे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए फिर से उप कप्तान की जिम्मेदारी उठायेंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद तीन वनडे मैच भी खेलेगी जिसके लिये रोहित की अगुआई में 17 सदस्यीय टीम की घोषणा भी बीसीसीआई चयनकर्ताओं द्वारा की गयी।

टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी। वनडे

ODI टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement