facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PV Sindhu BWF Ranking: सिंधू बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 15वें स्थान पर खिसकी

Advertisement

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान एड़ी में फ्रेक्चर के कारण वह पांच महीने कोर्ट से दूर रही थी

Last Updated- July 04, 2023 | 7:23 PM IST
BWF World Ranking: Sindhu gains two places, Srikanth slips to 20th

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग (Sindhu BWF Ranking) में तीन पायदान खिसककर 15वें स्थान पर पहुंच गई।

इस साल अप्रैल में शीर्ष दस से बाहर हुई सिंधू के 13 टूर्नामेंटों में 51070 अंक हैं । वह इस सप्ताह कनाडा ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेगी ।

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान एड़ी में फ्रेक्चर के कारण वह पांच महीने कोर्ट से दूर रही थी । वह इस सत्र में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 के फाइनल में और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 में सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

पुरूष एकल में एच एस प्रणय आठवें स्थान पर

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी युगल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं । पुरूष एकल में एच एस प्रणय आठवें स्थान पर हैं जबकि लक्ष्य सेन 19वें और किदाम्बी श्रीकांत 20वें स्थान पर है । महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद एक स्थान गिरकर 17वें स्थान पर है ।

पुरूष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला 26वें स्थान पर है जबकि रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी मिश्रित युगल में 33वें स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement