facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीवी सिंधू संघर्षपूर्ण जीत के साथ आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Advertisement

सिंधू अब इस टूर्नामेंट में अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हुई हैं। किरण जॉर्ज, किदांबी श्रीकांत, आकर्षी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो पहले ही बाहर हो गए हैं।

Last Updated- October 14, 2023 | 11:20 AM IST
PV Sindhu enters semi-finals of Arctic Open Super 500 badminton tournament with hard-fought win
Olympics.com

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पहला गेम की गंवाने के बाद अपना बेहतरून परफॉर्मेंस करते हुए वियतनाम की थ्यू लिन्ह गुयेन को 91 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने 20-22, 22-20, 21-18 से जीत हासिल की और इस तरह से विश्व में 26वें नंबर की खिलाड़ी और यहां गैर वरीयता प्राप्त गुयेन के चार मैचों से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगा दी।

पेरिस ओलंपिक को लेकर दमदारी के साथ संघर्ष कर रहीं पीवी सिंधू

पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही सिंधू सेमीफाइनल में चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी से भिड़ेगी। सिंधू ने इस साल BWF वर्ल्ड टूर के किसी टूर्नामेंट में चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह इससे पहले स्पेन मास्टर्स (फाइनलिस्ट), मलेशिया मास्टर्स और कनाडा ओपन में अंतिम चार में पहुंची थीं।

वर्ल्ड टूर्नामेंट में सिंधू अकेली भारतीय खिलाड़ी

महिला एकल के अन्य सेमीफाइनल में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया की नौवें नंबर की हान यू का सामना थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। सिंधू अब इस टूर्नामेंट में अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हुई हैं। किरण जॉर्ज, किदांबी श्रीकांत, आकर्षी कश्यप तथा अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement