facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

शरीर में तकलीफ के चलते राफेल नडाल ने रोलैंड गैरोस टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 9:08 PM IST
Rafael Nadal

राफेल नडाल ने रोलैंड गैरोस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। 2005 में डेब्यू करने के बाद यह पहला मौका है जब नडाल इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। 14 बार के चैंपियन ने बताया कि आज कल उनके शरीर में तकलीफ रहती है और यही वजह है कि उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह टेनिस से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले सकते हैं।

पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और रोलैंड गैरोस में जीत सहित कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करने वाले नडाल ने बताया कि शारीरिक समस्याओं की वजह से उनकी रोजमर्रा जिंदगी मुश्किल हो गई है।

पिछले साल, कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण हालातों के बावजूद, नडाल ने एक बार फिर रोलैंड गैरोस में जीत हासिल की थी। एक रोमांचक चैंपियनशिप मैच में कैस्पर रूड को हराकर उन्होंने अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। इस जीत ने न केवल एक ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में जीते गए सर्वाधिक खिताबों के उनके रिकॉर्ड को बढ़ाया बल्कि उन्हें रोजर फेडरर के साथ 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया।

उनकी योजना अनिश्चित समय के लिए टेनिस से ब्रेक लेने की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टेनिस से 2-4 के लिए दूर रहेंगे। इस वक्त में वह अपनी फिजकल कंडीशन पर काम करेंगे ताकि वह 2024 सीजन तक फिट होकर फिर से मैदान में वापसी कर सकें। नडाल ने कहा है कि वह 2024 में प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर के रूप में संन्यास ले लेंगे। रोनाल्ड गैरेस नडाल के सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए याद किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 18 अपियरेंस में 14 खिताब हैं और जीत रेट 97.4% का है।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement