facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड कप के करीब चोट लगने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है: राहुल द्रविड़

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने रविवार को संकेत दिया कि श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों की चोटों के कारण उनकी टीम को एकदिवसीय विश्व कप में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:40 PM IST
Rahul Dravid

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को संकेत दिया कि श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों की चोटों के कारण उनकी टीम को एकदिवसीय विश्व कप में नुकसान उठाना पड़ सकता है और खिलाड़ियों के प्रबंधन का काम ‘पेचीदा’ हो जाएगा। अय्यर पीठ की जकड़न के कारण एशिया कप के केवल शुरुआती दो मैच ही खेल सके जबकि इससे पहले उन्होंने चोट के कारण छह महीने के ब्रेक के बाद वापसी की थी। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर बाएं पैर की जांघ में खिंचाव के कारण एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए।

ये दोनों खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम में शामिल हैं। द्रविड़ ने एशिया कप की शुरुआत से पहले कहा, ‘‘सभी टीमें एक जैसी स्थिति में हैं, विश्व कप के करीब चोट लगने से वास्तव में आपको नुकसान हो सकता है। हमें बस दुआ करनी होगी और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा करना होगा।’’

यह भी पढ़ें : भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिआई टीम के ऐलान, स्मिथ, मैक्सवेल और स्टार्क की वापसी

उन्होंने कहा, ‘‘हम पेचीदा स्थिति का सामना कर रहे हैं जहां कुछ खिलाड़ियों को आराम देने की जरूरत है जबकि कुछ खिलाड़ियों को कुछ क्रिकेट खेलने की जरूरत है। इसे हासिल करना एक पेचीदा संतुलन है।’’ अय्यर के अलावा लोकेश राहुल ने भी एशिया कप में चोट के बाद वापसी की थी और अच्छा प्रदर्शन किया।

फाइनल में भारत का प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका भी अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है। मेजबान टीम के स्पिनर महीश तीक्षणा मांसपेशियों में चोट के कारण खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए। इसके अलावा श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुशंका और दुष्मंता चमीरा चोटों के कारण पूरे एशिया कप में नहीं खेल पाए। भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले पाकिस्तान भी अपने तेज गेंदबाजों नसीम शाह और हारिस राऊफ की फिटनेस को लेकर चिंतित है।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 5:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement