facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 से पहले RCB ने चुना अपना नया हेड कोच

Advertisement

पिछले दो सत्र में IPL की लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रहे एंडी फ्लावर

Last Updated- March 26, 2024 | 10:17 AM IST
RCB

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के पूर्व अनुभवी क्रिकेटर एंडी फ्लावर (Andy Flower) को मुख्य कोच ( RCB head coach) बनाया जिससे माइक हेसन और संजय बांगड़ के साथ नाता भी टूट गया ।

आरसीबी के क्रिकेट परिचालन निदेशक हेसन और मुख्य कोच (RCB Head Coach) बांगड़ का अनुबंध सितंबर तक था लेकिन फ्रेंचाइजी ने उसका नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया । आरसीबी के उपाध्यक्ष और प्रमुख राजेश मेनन ने लंदन में फ्लावर से मुलाकात की जिसके बाद उनके नाम का ऐलान किया गया ।

ये भी पढ़ें : IND v WI, 1st T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया, पॉवेल और पूरन की छोटी पारियों ने मचाया धमाल

पिछले दो सत्र में आईपीएल की लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रहे फ्लावर ने कहा ,‘ मुझे आरसीबी से जुड़ने का फख्र है । माइक हेसन और संजय बांगड़ ने काफी मेहनत की है और अब मैं आरसीबी को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करूंगा ।’

फ्लावर 12 साल तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भी रहे । वह 2007 में पीटर मूर्स के साथ सहायक कोच बने थे और दो साल बाद मुख्य कोच बने । उनके मुख्य कोच रहते इंग्लैंड की टेस्ट टीम नंबर एक बनी , टी20 विश्व कप 2010 जीता और 2010 . 11 में आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला जीती ।

फ्लावर आईपीएल में लखनऊ से पहले पंजाब किंग्स के साथ भी रह चुके हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं फाफ डु प्लेसी के साथ फिर काम करके खुश हूं । हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं और अब इस साझेदारी को बड़ा बनायेंगे ।’’

ये भी पढ़ें : Star India को क्रिकेट मीडिया अधिकार पड़ रहे भारी, Amazon और Alphabet Inc. को लुभाने में लगा BCCI

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 12:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement