facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB vs KKR IPL 2023: नहीं काम आया कोहली का अर्धशतक, KKR ने RCB को 21 रन से हराया

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 11:34 PM IST
RCB vs KKR
PTI

सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के अर्धशतक और कप्तान नितीश राणा की तेजतर्रार पारी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 21 रन से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा। नाइट राइडर्स के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम कप्तान विराट कोहली (37 गेंद में 54 रन, छह चौके) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। उनके अलावा सिर्फ महिपाल लोमरोर (34) और दिनेश कार्तिक (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

नाइट राइडर्स की ओर से लेग स्पिनरों वरूण चक्रवर्ती (27 रन पर तीन विकेट) और सुयश शर्मा (30 रन पर दो विकेट) ने मिलकर पांच विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल (29 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए। नाइट राइडर्स ने इससे पहले जेसन रॉय (29 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों से 56 रन) और कप्तान राणा (21 गेंद में 48 रन, चार छक्के, तीन चौके) की पारियों से पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावर प्ले में 58 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए।

इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे कप्तान फाफ डुप्लेसी (17) ने उमेश यादव पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन सुयश की गेंद को बाउंड्री पर रिंकू सिंह के हाथों में खेल गए। सुयश ने इसके बाद शाहबाज अहमद (02) को LBW किया जबकि ग्लेन मैक्सवेल (05) ने चक्रवर्ती की गेंद पर डेविड वीजा को कैच थमाया। कप्तान कोहली हालांकि एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने पदार्पण कर रहे वैभव आरोड़ा पर चौके के साथ खाता खोला और फिर सुयश पर लगातार दो चौके मारे। लोमरोर ने सुनील नारायण पर दो छक्के मारे जबकि कोहली ने सुयश पर चौके के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर इसी ओवर में दो रन के साथ 33 गेंद में मौजूदा टूर्नामेंट का अपना पांचवां अर्धशतक बनाया।

Also Read: MI Vs GT: मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराकर गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर

लोमरोर ने चक्रवर्ती पर अपना तीसरा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बाउंड्री पर रसेल को कैच दे बैठे। उन्होंने 18 गेंद में तीन छक्के और एक चौका मारा। आरसीबी को अगले ओवर में बड़ा झटका लगा जब रसेल की गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने बाउंड्री पर कोहली का शानदार कैच लपका। सुयश प्रभुदेसाई भी नौ गेंद में 10 रन बनाकर रन आउट हुए जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 138 रन हो गया। मेजबान टीम को अंतिम पांच ओवर में 63 रन की जरूरत थी। अगले दो ओवर में सिर्फ 15 रन बने जबकि रसेल ने वानिंदु हसरंगा (05) को पवेलियन भेजा। चक्रवर्ती के अगले ओवर में भी सिर्फ चार रन बने जबकि दिनेश कार्तिक (22) ने रिंकू को कैच थमा दिया जिससे आरसीबी की रही सही उम्मीद भी टूट गई। आरसीबी को अंतिम दो ओवर में 44 रन की दरकार थी और टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।

इससे पहले कोहली ने टॉस जीतकर नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद रॉय और जगदीशन ने पहले विकेट के लिए तेजी से 83 रन जोड़े। रॉय ने मोहम्मद सिराज (33 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में दो चौके जड़ने के बाद उनके अगले ओवर में भी चौका मारा। जगदीशन ने भी डेविड विली पर चौके से खाता खोला और फिर उनके अगले ओवर में दो बार गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।

रॉय ने शाहबाज अहमद का स्वागत चार छक्कों से किया जिससे नाइट राइडर्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 66 रन बनाए। रॉय ने विशाख की गेंद पर एक रन के साथ सिर्फ 22 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। जगदीशन हालांकि विजयकुमार विशाख (41 रन पर दो विकेट) के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर विली को कैच दे बैठे। उन्होंने 29 गेंद में चार चौके मारे। विशाख ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर रॉय को भी बोल्ड करके नाइट राइडर्स का स्कोर 10 ओवर में दो विकेट पर 88 रन किया। वेंकटेश अय्यर ने वानिंदु हसरंगा (24 रन पर दो विकेट) पर दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।

Also Read: PAK vs NZ: मार्क चैपमैन के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

विशाख के अगले ओवर में राणा भाग्यशाली रहे जब लॉन्ग ऑफ पर सिराज ने उनका बेहद आसान कैच टपका दिया। राणा ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए विशाख की गेंद को लांग ऑफ पर दर्शकों के बीच पहुंचाया। राणा को सिराज के ओवर में दूसरा जीवनदान मिला और इस बार फाइन लेग पर हर्षल पटेल ने कैच छोड़ा। नाइट राइडर्स के कप्तान ने इस जीवनदान का फायदा ओवर में दो छक्कों के साथ उठाया। राणा ने 17वें ओवर में विशाख पर लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के से 17 रन बटोरे। वह हालांकि अगले ओवर में हसरंगा की गेंद पर विशाख को कैच दे बैठे। हसरंगा ने इसी ओवर में अय्यर (31) को भी ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। रिंकू सिंह (10 गेंद में नाबाद 18) ने 19वें ओवर में सिराज की लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके मारे जबकि अंतिम ओवर में डेविड वाइसी (तीन गेंद में नाबाद 12) ने हर्षल पर दो छक्के मारकर टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement