facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB vs SRH, IPL 2024: बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद की निगाहें फिर से रनों का अंबार लगाने पर

Advertisement

RCB vs SRH, IPL 2024: विराट कोहली टूर्नामेंट में अब तक RCB के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने रहेंगे जिन्होंने 379 रन बनाकर ‘ओरेंज कैप’ अपने पास रखी हुई है।

Last Updated- April 24, 2024 | 2:23 PM IST
बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद की निगाहें फिर से रनों का अंबार लगाने पर, RCB vs SRH, IPL 2024: Hyderabad eyes scoring runs again against Bengaluru

RCB vs SRH, IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में निचले पायदान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह फिर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाने की होगी।

इस आईपीएल चरण में तीन बार 250 रन का आंकड़ा पार कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तू्फानी बल्लेबाजी दिखायी है, इसमें मुंबई इंडिंयस उसका सबसे पहला शिकार बनी और फिर बेंगलुरू में 2016 की विजेता टीम ने आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

इतना ही काफी नहीं था कि SRH ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाये 125 रन का रिकॉर्ड बनाने के साथ आईपीएल में पहली बार 300 रन पार करने की संभावना भी बना दी थी। और गुरुवार को भी अगर एसआरएच कुछ रिकॉर्ड बना दे तो हैरानी नहीं होगी और वो भी आरसीबी के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ, जिसकी संभावना काफी ज्यादा है।

RCB के गेंदबाजी विभाग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यश दयाल सात विकेट से सूची में 24वें स्थान पर है। आठ में से सात मैच गंवाकर तालिका में निचले स्थान पर काबिज RCB ने अपने पिछले पांच मैच में कम से कम 180 रन लुटाये हैं और पिछले दो मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम ने उसके खिलाफ 200 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया है।

RCB के बल्लेबाजों ने अपनी गेंदबाजी की खामियों की भरपायी करने के लिए काफी मशक्कत की है लेकिन संतुलन के मामले में इतनी कमजोर टीम के लिए हरफनमौला प्रदर्शन दिखाना असंभव ही दिखता है। RCB ने बल्लेबाजी में शानदार जज्बा दिखाया लेकिन इसके बावजूद वे कोलकाता नाइट राइडर्स से महज एक रन से हार गये।

हालांकि RCB प्रबंधन उनके एकजुट बल्लेबाजी प्रयास से काफी संतुष्ट होगा। विराट कोहली टूर्नामेंट में अब तक RCB के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने रहेंगे जिन्होंने 379 रन बनाकर ‘ओरेंज कैप’ अपने पास रखी हुई है।

कोहली के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं जिसमें SRH के ट्रेविस हेड शामिल हैं। हेड आक्रामक होकर बल्लेबाजी करते हैं और मिले हर मौके का फायदा उठाते हैं। अभिषेक शर्मा ने भी हेड के साथ अच्छी बल्लेबाजी दिखायी है और हेनरिच क्लासेन ने भी इस सत्र में बल्ले से अच्छा योगदान दिया है। एसएआरएच की मजबूत बल्लेबाजी ने उनके गेंदबाजों और कप्तान पैट कमिंस का काम आसान कर दिया है। SRH सात मैच में 10 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

Also read: Delhi Capitals vs Gujarat Titans में किसका पलड़ा भारी ? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम

टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव (विकेटकीपर), उमरान मलिक, नीतिश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जे सुब्रमण्यन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सूयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ले, हिमांशु शर्मा, रंजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फरग्यूसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 2:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement