facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB-W vs MI-W : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों के बीच आज होगी टक्कर, यहां देख सकेंगे लाइव मैच

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 1:40 PM IST
mumbai indians

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मैच छह मार्च को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों के बीच होगा। महिला आईपीएल 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की है।

वहीं आरसीबी को अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। सोमवार को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में जहां मुंबई की टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। वहीं बैंगलोर की टीम पहली जीत दर्ज करने उतरेगी।

आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं।

आरसीबी की नजर वापसी पर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में आरसीबी की नजर वापसी पर होगी। पांच मार्च को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 60 रन से हराया था। अपने दूसरी मुकाबले में जब आरसीबी की टीम मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह जीत पर होगी। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान और उपकप्तान के बीच टक्कर होगी। हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं।

कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस-आरसीबी की महिला टीमों के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच मैच 6 मार्च को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की महिला टीमों के बीच मैच?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस-आरसीबी की महिला टीमों के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा।

किस चैनल पर देख सकेंगे मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा (Jio Cenema)एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.abplive.com/ पर भी उपलब्ध रहेगी।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement