facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकर्व तीरंदाज रहे खाली हाथ; विश्व कप में भारत दूसरे स्थान पर रहा

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 5:10 PM IST
Archery: Parth Salunkhe created history by winning gold, Team India finished second with a total of 11 medals
WorldArchery

कंपाउंड वर्ग के तीरंदाजों के अच्छे प्रदर्शन को ‘विश्व कप चरण दो’ में रिकर्व वर्ग के तीरंदाज जारी नहीं रख सके जिससे रविवार को भारत का अभियान तीन पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर खत्म हुआ। कोरिया ने अंताल्या में हुए सत्र के शुरूआती विश्व कप में भाग नहीं लिया था।

टीम ने इस विश्व कप के रिकर्व वर्ग में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य हासिल किया जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 11 हो गई। तरुणदीप राय, अतनु दास और युवा नीरज चौहान के शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद भारत को उभरते हुए तीरंदाज धीरज बोम्मादेवारा से उम्मीदें थे।

कोरिया के तीरंदाज ओह जिन हॉके ने हालांकि प्री-क्वार्टर फाइनल में सेना के इस खिलाड़ी को सीधे सेट में 0-6 (29-30, 28-29, 29-30) से शिकस्त दी। रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भी धीरज और सिमरनजीत कौर की जोड़ी पहले सेट की बढ़त को बरकरार रखने में विफल रही।

Also Read: विराट कोहली ने IPL में लगाया छठा शतक, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

इंडोनेशिया की जोड़ी ने उन्हें 2-6 (39-35, 37-39, 37-38, 34-35) से हराकर अंतिम-16 दौर से बाहर का रास्ता दिखाया। इस वर्ग में भारत का कोई भी तीरंदाज पदक दौर में जगह नहीं बना पाया। भारत ने इस चरण में अपने सभी पदक कंपाउंड वर्ग में जीते।

प्रथमेश जावकर और अवनीत कौर ने क्रमशः व्यक्तिगत स्वर्ण और कांस्य जीता जबकि ओजस देवताले एवं ज्योति सुरेखा वेनाम की जोड़ी ने मिश्रित टीम वर्ग में स्वर्ण जीता।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 5:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement