facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खेल की दुनिया में रिलायंस का बड़ा कदम, Reliance Sports का डेनमार्क की Blast APS के साथ साझेदारी

Advertisement

प्रशंसकों, खिलाड़ियों और ब्रांडों के लिए भारतीय बाजार में ब्लास्ट की वैश्विक आईपी पेश करेंगे।

Last Updated- April 02, 2025 | 6:25 PM IST
Reliance AGM 2024: On the basis of deep tech, advanced manufacturing, Reliance will be among the top 30 companies of the world Reliance AGM 2024: डीप टेक, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के दम पर रिलायंस दुनिया की टॉप-30 कंपनियों में होगी शुमार
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिलायंस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी राइज वर्ल्डवाइड ने भारत में ई-स्पोर्ट्स कारोबार के लिए संयुक्त उद्यम बनाने हेतु ब्लास्ट ई-स्पोर्ट्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। बयान के अनुसार, रिलायंस और ब्लास्ट भारत में बाजार में अग्रणी बौद्धिक संपदा (IP) विकसित करने के लिए साझेदारी करेंगे। प्रशंसकों, खिलाड़ियों और ब्रांडों के लिए भारतीय बाजार में ब्लास्ट की वैश्विक आईपी पेश करेंगे। डेनमार्क स्थित ब्लास्ट एपीएस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ब्लास्ट दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजकों में से एक है।

बयान के अनुसार, ‘‘ संयुक्त उद्यम का लक्ष्य भविष्य में शीर्ष स्तरीय आयोजनों को आकर्षित करना है।’’ ब्लास्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रॉबी डोएक ने कहा, ‘‘ भारत में अद्वितीय विशेषज्ञता तथा बेहतरीन पहुंच रखने वाली रिलायंस के साथ साझेदारी से हमें स्थानीय ई-स्पोर्ट्स परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अनूठा अवसर मिला है।’’

रिलायंस स्पोर्ट्स (Reliance Sports) के प्रमुख देवांग भीमज्यानी ने कहा, ‘‘ इस संयुक्त उद्यम के साथ रिलायंस खेलों में अपनी रुचि को ई-स्पोर्ट्स में विस्तारित करेगा। खेल आयोजनों तथा टीमों के विपणन व प्रचार के लिए राइज की क्षमता का लाभ उठाएगा, साथ ही इसमें जियो अपनी वितरण व प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता प्रदान करेगा।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement