facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rishabh Pant Accident: इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किए जाएंगे ऋषभ पंत

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 1:59 PM IST
Rishabh Pant car accident

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां उनकी घुटने और टखने की चोट का व्यापक उपचार होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘ऋषभ को उनकी लिगामेंट चोटों के उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और वहीं आगे के उपचार पर फैसला होगा।

उनके बीसीसीआई से सूचीबद्ध प्रसिद्ध खेल ऑर्थोपेडिक डॉ दिनशॉ परदीवाला की देखरेख में रहने की उम्मीद है। अगर सर्जरी की सलाह दी जाती है तो फैसला किया जाएगा कि यह ब्रिटेन में होगी या अमेरिका में।’’

पच्चीस साल के पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी।

अधिकांश चोटें हल्की थी लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है जिसके लिए मैक्स, देहरादून में इलाज चल रहा है। हालांकि बीसीसीआई से एक केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के कारण उनकी चोट का इलाज बोर्ड का विशेषाधिकार है।

उनके घायल घुटने और टखने का एमआरआई नहीं किया जा सका क्योंकि काफी सूजन थी। हालांकि यह समझा जाता है कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर के लिए किसी भी खेल संबंधी चोट का उपचार बीसीसीआई के तय डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा और डॉ नितिन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल और चिकित्सा विज्ञान टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन होगा।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement