facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rishabh Pant Car Accident: हरियाणा रोडवेज ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को किया सम्मानित

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 7:59 PM IST
Rishabh Pant car accident

हरियाणा राज्य परिवहन निगम (Haryana Roadways) ने क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जान बचाने वाले अपने एक ड्राइवर-कंडक्टर को शुक्रवार को सम्मानित किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हरियाणा राज्य परिवहन निगम के चालक सुशील कुमार और संवाहक परमजीत को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में उनकी लग्जरी कार में आग लगने के बाद उससे बाहर निकालने में मदद की थी।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार भी दोनों को सम्मानित कर सकती है। हरियाणा राज्य परिवहन निगम के पानीपत डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने फोन पर कहा, ‘पानीपत लौटने पर हमने उन्हें अपने कार्यालय में एक प्रशंसा पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया।’

उन्होंने कहा कि सुशील कुमार ने कार को सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए देखा, जिसके बाद वह अपने संवाहक के साथ रुके और मदद के लिए दौड़े। जांगड़ा ने यह भी कहा कि चालक और संवाहक दोनों ने मानवता की मिसाल पेश की है।

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रूड़की जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर पंत सड़क दुर्घटना में घायल, मां को सरप्राइज देने जा रहे थे घर

दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सुबह करीब 5.30 बजे हुई। हरिद्वार पुलिस के सीनियर अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि पंत को झपकी आ गई थी और उनकी मर्सीडीज बेंज कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने उन्हें जलती हुई कार से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई। आपात ईकाई में पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई हैं और इसकी आगे जांच करनी होगी ।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement