facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार बल्लेबाजी करते नजर आए ऋषभ पंत, दिया वर्ल्ड कप में वापसी का संकेत

Advertisement

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में देहरादून दिल्ली राजमार्ग पर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से पंत क्रिकेट से दूर हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:08 PM IST
Rishabh Pant

भारतीय क्रिकेट तीन के धमाकेदार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का सभी को इंतजार है और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्वतंत्रता दिवस पर एक फ्रेंडली मैच में कुछ गेंद खेलकर भारतीय फेन्स को पॉजिटिव संकेत दिया है।

पंत की बल्लेबाजी करते हुए वीडियो को देख कर फेन्स उनके जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होने की प्राथना कर रहे है ताकी वह इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेल सके।

सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से क्रिकेट से दूर पंत

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में देहरादून दिल्ली राजमार्ग पर कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद से पंत क्रिकेट से दूर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक प्रशंसक ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें पंत क्रीज से बाहर निकलकर चौके-छक्के लगाते दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही इस वीडियो में दर्शकों का शोर भी सुनाई दे रहा है, जो हर गेंद पर पंत की हौसला बढ़ा रहे हैं। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत को पहली बार बल्लेबाजी करते देख गया है।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन में जुटे पंत ने बेंगलुरू के करीब एक खेल परिसर में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।

उन्होंने इस मौके पर कहा ,‘‘ आप बड़े होते हैं तो खेल से प्यार करना छोड़ देते हैं । इसका कारण है कि काफी दबाव है । आप जीवन में सर्वश्रेष्ठ करना चाहते हैं और बहुत कुछ करना चाहते हैं। लेकिन लाइफ में इंजॉयमेंट नहीं छोड़ना है ।’’ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हैं जिसके सह मालिक जेएसडब्ल्यू समूह हैं ।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement