facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सऊदी अरब के क्लब से जुड़े रोनाल्डो, एक साल में कमा सकते हैं 200 मिलियन डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 11:20 AM IST
Ronaldo
ANI

पुर्तगाल के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मोटी धनराशि पर सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर से जुड़ गए हैं जिसे मध्य पूर्व के फुटबॉल के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है लेकिन इससे यूरोप का दिग्गज खिलाड़ी खेल के शीर्ष मंच से गायब हो जाएगा।

अल नासर ने पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं।

रोनाल्डो ने इससे पहले इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया। क्लब ने कहा,‘‘ इस करार से न सिर्फ क्लब को अच्छी सफलताएं हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि इससे हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा मिलेगी।’’

इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है जिसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुर्तगाल का यह स्टार इस करार से प्रतिवर्ष 200 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकता है जिससे वह फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बन जाएगा।

रोनाल्डो ने एक बयान में कहा कि वह एक अलग देश में नई फुटबॉल लीग का अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यूरोपीय फुटबॉल में वह सब हासिल किया जो मैं कर सकता था और मुझे लगता है कि एशिया में अपना अनुभव साझा करने का यह सही समय है।’’

रोनाल्डो के लिए कतर में खेला गया विश्व कप निराशाजनक रहा था जहां उन्हें नॉकआउट दौर के मैचों में शुरूआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था। पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों हार के बाद वह रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे। रोनाल्डो इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियाल मैड्रिड जैसे चोटी के फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेलते रहे हैं जिनके साथ उन्होंने चैंपियंस लीग के खिताब भी जीते।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement