facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RR vs LSG: हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच संगकारा बोले-आख़िरी ओवर्स ने पलटा मैच

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 1:24 PM IST
IPL 2023: RR vs LSG in Jaipur

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा का मानना है कि उनके सलामी बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन अंतिम ओवरों में उनके बल्लेबाज लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों पर हावी होकर नहीं खेल पाए जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ ने सात विकेट पर 154 रन बनाए थे जिसका पीछा करते हुए राजस्थान को यशस्वी जायसवाल (44) और जोस बटलर (40) ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी। राजस्थान ने हालांकि इसके बाद तेजी से विकेट गंवाए और उसकी टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा।

संगकारा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ हमारे सलामी बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छी भूमिका निभाई और जब 12वां ओवर समाप्त हुआ तो हमें प्रति ओवर आठ रन की जरूरत थी और हमारे पर्याप्त विकेट बचे हुए थे। तब लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल नहीं था।’’

उन्होंने कहा,,‘‘दुर्भाग्य से हमने तीन ओवरों में तीन विकेट गंवाए लेकिन तब भी हम लक्ष्य हासिल कर सकते थे। अंतिम ओवरों में विशेषकर रवि विश्नोई के आखिरी ओवर में हमने गेंदबाज पर हावी होने के लिए पर्याप्त प्रतिबद्धता नहीं दिखाई। यहां तक कि तब अगर कोई बल्लेबाज आउट हो जाता तो कोई असर नहीं पड़ता।’’

संगकारा ने कहा,‘‘ गेंद पुरानी हो जाने के बाद इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’’ लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए और अंतिम ओवर में 19 रन का अच्छी तरह से बचाव किया। उन्होंने कहा कि बड़ा स्कोर नहीं बना पाने के बाद उनकी टीम की रणनीति आखिरी गेंद तक मैच को खींचना था जिसमें वह सफल रहे।

आवेश ने कहा,‘‘ पावर प्ले में हमारा स्कोर अच्छा नहीं था। यहां तक कि पारी के अंतिम ओवरों में भी हम तेजी से रन नहीं बना पाए थे। लेकिन जब हमने गेंदबाजी शुरू की तो पाया कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है क्योंकि उससे उछाल नहीं मिल रही थी। इसलिए हमने अपनी रणनीति पर कायम रहने का फैसला किया। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम सभी जानते हैं कि आईपीएल में एक ओवर में मैच का पासा पलट जाता है इसलिए हमने जहां तक संभव हो मैच को वहां तक खींचने का प्रयास किया।’’

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement