facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RR vs RCB, IPL 2023: डुप्लेसी और मैक्सवेल के अर्धशतक, बेंगलूरु ने राजस्थान को 172 रन का लक्ष्य दिया

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 6:01 PM IST
IPL 2023: RR vs RCB
PTI

कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पांच विकेट पर 171 रन बनाए। डुप्लेसी ने 55 रन की पारी खेलने के अलावा विराट कोहली (18) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और मैक्सवेल (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। अनुज रावत (11 गेंद में 29 रन, तीन चौके, दो छक्के) ने अंत में तेजतर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया।

रॉयल्स की ओर से एडम जंपा 25 जबकि केएम आसिफ ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कोहली (19 गेंद में 18 रन) के साथ मिलकर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 42 रन जोड़े। कोहली ने पहले ओवर में संदीप शर्मा पर चौके के साथ बाउंड्री का खाता खोला जबकि डुप्लेसी ने जंपा के ओवर में चौका और छक्का मारा।

डुप्लेसी ने रविचंद्रन अश्विन पर चौके के साथ IPL में 4000 रन पूरे किए। RCB के रनों का अर्धशतक सातवें ओवर में पूरा हुआ लेकिन कोहली इसी ओवर में आसिफ की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे। डुप्लेसी और मैक्सवेल ने इसके बाद पारी को संवारा। मैक्सवेल शुरू से ही अच्छी लय में दिखे। उन्होंने आते ही अश्विन पर छक्का जड़ा और फिर जंपा और युजवेंद्र चहल की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए।

Also Read: IPL 2023, PBKS vs DC: प्रभसिमरन और बरार ने पंजाब को दिलाई जीत, दिल्ली प्लेआफ की दौड़ से बाहर

RCB के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ। इसी ओवर में मैक्सवेल ने अश्विन पर छक्का जड़ा। डुप्लेसी ने आसिफ पर छक्के के साथ 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन दो गेंद बाद जायसवाल को कैच दे बैठे। उन्होंने 44 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। जंपा के अगले ओवर में महिपाल लोमरोर (01) ने ध्रुव जुरेल को कैच थमाया।

इस लेग स्पिनर ने इसी ओवर में दिनेश कार्तिक (00) को भी पगबाधा करके RCB का स्कोर एक विकेट पर 119 से चार विकेट पर 120 रन किया। मैक्सवेल ने चहल पर चौके और छक्के के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में संदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 33 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के मारे। अनुज रावत ने अंतिम ओवर में आसिफ की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके के साथ टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement