facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SA vs WI: जोसेफ के पांच विकेट से वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 1:03 PM IST
WI vs SA
PTI

तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया जिससे वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की श्रृंखला के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली।

जोसेफ ने मंगलवार को यहां चार ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट 220 रन बनाने के बाद लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स की 44 गेंद में 83 रन की ताबड़तोड़ पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 213 रन ही बना सका। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 35 रन की जरुरत थी।

जोसेफ ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर हेंड्रिक्स को आउट किया । क्रीज पर आये हेनरिच क्लासेन ने अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर जोसेफ ने उन्हें चलता कर दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर जोसेफ ने वेन पार्नेल को आउट कर मैच का रुख वेस्टइंडीज की ओर कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका कप्तान एडेन मार्कराम (18 गेंद में नाबाद 35) ने आखिरी ओवर में रेमोन रिफर के खिलाफ तीन चौके जड़ 18 रन बटोरे लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गयी।

जोसेफ से इससे पहले क्विंटन डिकॉक (21 गेंद में 21 रन) और डेविड मिलर (11 गेंद में 11 रन) के भी विकेट चटकाये। हेंड्रिक्स ने 44 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाने के अलावा पहले विकेट के लिए डिकॉक के साथ 32, दूसरे विकेट के लिए राइली रूसो (21 गेंद में 42 रन) के साथ 80 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने रोमारियो शेफर्ड (22 गेंद में नाबाद 44 रन) और जोसेफ (नौ गेंद में नाबाद 14) के बीच नौवें विकेट के लिए 59 रन की अटूट साझेदारी के दम पर आठ विकेट पर 220 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम 161 रन पर आठवां विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी लेकिन शेफर्ड ने दो चौके और तीन छक्के लगाकर उसे मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 19 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 41 और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 25 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। श्रृंखला का पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था जबकि दूसरे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने नाम किया था।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement