facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SA20 Final: सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, एकतरफा अंदाज में DSG को धोया

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाये ।

Last Updated- February 11, 2024 | 9:51 AM IST
Sunrise Eastern Cape
Representative Image

मार्को यानसेन के पांच विकेट के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाइंट्स को 89 रन से हराकर लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीका 20 खिताब अपने नाम कर लिया ।

लीग के पहले सत्र में भी सनराइजर्स विजयी रहे थे । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाये । जवाब में डरबन टीम कल देर रात हुए इस मैच में 17 ओवर में 115 रन पर आउट हो गई । तेज गेंदबाज यानसेन ने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिये ।

उन्होंने लीग में सर्वाधिक 20 विकेट अपने नाम किये ।

खचाखच भरे न्यूलैंड्स स्टेडियम पर पहले सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । कप्तान एडेन मार्कराम ने 26 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाये । वहीं प्लेयर आफ द मैच बने टॉम एबेल ने 34 गेंद में 55 रन का योगदान दिया जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे ।

ट्रिस्टान स्टब्स ने 56 रन बनाये जिन्होंने 30 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये ।

डरबन के लिये कप्तान और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये लेकिन उनके अलावा बाकी गेंदबाज विकेटों के लिये तरसते रहे ।

सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज जोर्डन हर्नान ( 26 गेंद में 42 रन ) और एबेल ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 90 रन जोड़े ।

बड़े लक्ष्य के जवाब में डरबन की शुरूआत ही बहुत खराब रही और उसके तीन बल्लेबाज चौथे ओवर में पवेलियन लौट चुके थे जब स्कोर बोर्ड पर सात ही रन टंगे थे ।

क्विंटोन डिकॉक ( तीन ) को तीसरे ओवर में डेनियल वॉरेल ने पवेलियन भेजा जबकि मैथ्यू ब्रीज्के 18 रन बनाकर ओट्टिनेल बार्टमैन का शिकार बने । जेजे स्मट्स को यानसेन ने आउट किया ।

डरबन के लिये वियान मूल्डर (38) , ड्वेन प्रटोरियस ( 28) और जूनियर डाला ( 15 ) को छोड़कर कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका ।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 9:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement