facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAFF U-16: भारत ने मालदीव को 8-0 से रौंदा, सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के फाइनल में

Advertisement

भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी

Last Updated- September 08, 2023 | 8:00 PM IST
India crush Maldives 8-0 to make SAFF U-16 Championship final
All India Football Federation

भारत ने शुक्रवार को यहां दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में मालदीव को 8-0 से हराकर सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एबोरलांग खार्थांगमॉ और मोहम्मद अर्बाश ने दो दो गोल दागे जबकि विशाल यादव, मोहम्मद कैफ, लेविस जांगमिनलुन और मनभाकुपार मालंगियांग ने एक एक गोल किये।

भारतीय टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए 21वें मिनट में बढ़त लेने से पहले कई मौके बनाये। कारिश सोराम की मदद से यादव ने मालदीव के दो डिफेंडरों से बचते हुए गोल दागा।

मालदीव के गोलकीपर अहमद मिफजाल ने भारतीयों के कई प्रयासों को विफल किया लेकिन कैफ 36वें मिनट में बढ़त दोगुनी करने में सफल रहे। इससे पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही थी। दूसरे हाफ में जांगमिनलुन ने 53वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया।

खार्थांगमॉ और मालंगियांग ने फिर क्रमश: 62वें और 70वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। अर्बाश ने 77वेंऔर 84वें मिनट में दो गोल किये जिसके बाद खार्थांगमॉ ने भी अपने दूसरे गोल से भारत को 8-0 से आगे कर दिया।

भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 8:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement