facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAFF Women’s U-19 championships: भारत और बांग्लादेश संयुक्त विजेता घोषित, विवाद के बाद फैसला बदला

Advertisement

बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने विरोध किया, फिर बदला गया फैसला

Last Updated- February 08, 2024 | 11:12 PM IST
SAFF U-16 Championship: India announces 23-member squad for SAFF U-16 Championship

भारत को गुरूवार को यहां सैफ महिला अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप में मेजबान बांग्लादेश के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया। हालांकि मेहमान टीम ने शुरू में सिक्का उछालकर खुद को विजेता समझा लेकिन मैच अधिकारियों ने बाद में फैसला बदलकर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया। निर्धारित 90 मिनट के खेल के बाद मैच 1-1 से बराबरी पर रहा।

फिर रैफरी ने पेनल्टी शूटआउट करने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह रही कि गोलकीपरों सहित दोनों टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने पेनल्टी किक को गोल में बदल दिया।

स्कोर 11-11 पर पहुंचने के बाद रैफरी पेनल्टी शूटआउट जारी रखने ही वाली थीं कि उन्हें ऐसा करने के लिए मना कर दिया गया। अचानक उन्होंने दोनों टीम की कप्तानों को बुलाया और सिक्का उछाला गया।

भारत भाग्यशाली रहा और टॉस जीतने के बाद जश्न मनाने लगा। लेकिन बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने विरोध किया और काफी देर तक खेल का मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया। इससे हर तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया था और बड़ी संख्या में भीड़ मैदान पर बोतलें फेंकते दिखी। उन्हें नारे लगाते भी देखा गया।

एक घंटे से अधिक समय के बाद सिक्का उछालने का फैसला करने वाले मैच आयुक्त ने अपना निर्णय बदल दिया और भारत और बांग्लादेश को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अच्छी भाव भंगिमा थी। हमने दोनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित करने के फैसले को स्वीकार कर लिया। ’’ टूर्नामेंट के नियमों को लेकर मैच अधिकारियों में भ्रम की स्थिति थी जिसके कारण ऐसा हुआ।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement